Goa: crowd-funding by nature lovers, local organisations has saved 100 years Old banyan tree – गोवा : 100 साल पुराने बरगद को बचाने आगे आए लोग, ऑनलाइन अभियान चलाकर जुटाए पैसे

गोवा : 100 साल पुराने बरगद को बचाने आगे आए लोग, ऑनलाइन अभियान चलाकर जुटाए पैसे

चंदा इकट्ठा करके 100वर्ष पुराने बरगद के पेड़ को दोबारा लगाया गया

पणजी:

उत्तर गोवा के अरमबोल बीच में प्रकृति प्रेमियों और स्थानीय संगठनों ने चंदा इकट्टा करके 100 वर्ष पुराने बरगद (Banyan Tree) के एक पेड़ को दोबारा लगा दिया. 100 साल पुराने इस पेड़ को बचाने के लिए क्राउड फंडिंग (Crowd Funding) का सहारा लिया. यह पेड़ भारी बारिश के कारण इस महीने उखड़ गया था. तटीय राज्य में भारी बारिश के कारण पांच अगस्त को बरगद का पेड़ उखड़ गया था. जिसके बाद लोगों ने इसे फिर से लगाने के लिए चंदा (Donation) इकट्ठा करने के लिए एक ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू किया. 

गोवा ग्रीन ब्रिगेड के समन्वयक एवरटिनो मिरांडा ने कहा कि पेड़ को वापस खड़ा करने के लिए धन इकट्ठा करने के वास्ते अभियान शुरू किया गया था. उन्होंने बताया कि इस अभियान से लगभग दो लाख रुपये इकट्ठा हुए और हैदराबाद से विशेषज्ञों को इसे दोबारा लगाने के लिए बुलाया गया.

पेड़ को दोबारा से लगाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया गया. मिरांडा ने बताया कि ‘वट फाउंडेशन’ के उदय कृष्ण ने पेड़ लगाने में मदद की और जेसीबी मशीन से चार फुट गहरी जगह बना कर इसे दोबारा लगाया गया. 

वीडियो: भारतीय वायुसेना ने इस तरह बचाई युवक की जान


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here