
दिल्ली समेत कई राज्यों में छापेमारी
नई दिल्ली:
ISIS Operative Arrested in Delhi; दिल्ली के रिज रोड इलाके से कुख्यात आतंकवादी संगठन ISIS से कथित रूप से जुड़े एक शख्स को IED के साथ गिरफ्तार करने के बाद हड़कंप मच गया है. जांच एजेंसियां आतंकी की निशानदेही पर दिल्ली समेत कई राज्यों में जबरदस्त तरीके से छापेमारी कर रही है. दिल्ली के तमाम इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. दिल्ली के बुद्धा पार्क के करीब नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के कमांडों आधुनिक उपकरणों के साथ सर्च अभियान करते हुए दिखाई दिए. उनके पास एक खास तरह की मशीन नजर आ रही है जोकि लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, समाचार एजेंसी ANI के ट्विटर हैंडल पर इसका एक वीडियो भी साझा किया गया है.
यह भी पढ़ें
Source link

