home remedies for stomach bloating: Stomach Bloating: कुछ खाते ही होती है पेट फूलने की समस्या तो यहां जाने इसके घरेलू उपचार – cause and home remedies for stomach bloating in hindi

हममें से कई लोगों के साथ ऐसा होता है, जब नाश्ता करने के तुरंत बाद या खाना खाने के तुरतं बाद पेट फूलने की समस्या होती है। फिर चाहे आपने अपनी डायट से कम ही भोजन क्यों ना खाया है… यदि आपके साथ भी इस तरह की समस्या है तो यहां जानें इससे छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय…

कभी-कभी और बात है…
-यदि आपको कभी-कभार पेट फूलने या पेट में भारीपन होने की समस्या होती है, तो यह एक अलग बात है। क्योंकि ऐसा कई बार रात के समय नींद पूरी ना हो पाने के कारण, भूख से अधिक खाना खा लेने पर या कुछ हैवी खा लेने के बाद भी होता है।

-लेकिन यदि आपको हमेशा कुछ खाते ही पेट फूलने की समस्या होती है तो इस बात को हल्के में लेने या अनदेखा करने की भूल ना करें। क्योंकि यह पेट के साथ ही शरीर में चल रही अनेक गड़बड़ियों के कारण भी हो सकता है। या किसी भयानक रोग का प्रारंभिक लक्षण भी हो सकता है।

elaichai-2

पेट फूलने पर खाएं हरी इलायची

पेट फूलने की समस्या के कारण…
-खान-पान का ठीक ना होना
-भोजन को ठीक प्रकार से चबाकर ना खाना
-अधिक तैयलीय और मसाले युक्त भोजन
-भोजन में कार्बोहाइड्रेट्स का अधिक उपयोग
-लंबे समय से तनाव में रहना या डिप्रेशन
-अधिक प्रदूषण युक्त स्थान पर रहना
-शरीर में ऑक्सीजन की कमी होना
-लंबे समय से दवाओं का उपयोग करना
-अधिक गैस बनना और कब्ज की समस्या
-कोई गंभीर रोग शरीर में पनपने का संकेत

bloating-2

कुछ खाते ही पेट फूलने की समस्या

कैसा अनुभव होता है?
-पेट फूलने की समस्या या स्टोमक ब्लोटिंग (Stomach Bloating) के समय पेट अपने सामान्य आकार से बड़ा हो जाता है। यह बहुत ही असहज करनेवाली स्थिति होती है।
-पेट में भारीपन और खिंचाव महसूस हो सकता है।
-पेट अंदर की तरफ से बहुत सख्त हो सकता है और गैस की समस्या भी हो सकती है।
-पेट फूलने की स्थिति में कुछ लोगों को पेट दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

पेट फूलने की समस्या से बचने के घरेलू उपाय
-जिन लोगों को पेट फूलने की समस्या रहती है वे शुरुआत में हर बार भोजन से पहले इसबगोल, सेब का सिरका और पानी को मिलाकर तैयार की गई ड्रिंक का सेवन करें।

-इसके लिए आप एक गिलास पानी में 1 चम्मच इसबगोल और 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। अब दोनों पदार्थों को पानी में अच्छी तरह घोलकर खाना खाने से 25 से 30 मिनट पहले सेवन करें।

mint

पेट फूलने पर लाभकारी है पुदीना

-खाना खाते ही पेट फूलने की समस्या से बचने के लिए आप खाना खाने के तुरंत बाद 1/4 चम्मच अजवाइन को हल्के गुनगुने पानी से निगल लें। आपका पेट भी हल्का रहेगा और गैस भी नहीं बनेगी।

-आप चाहें तो खाना खाने के तुरंत बाद हरे पुदीने के 4 से 5 पत्ते लेकर इन्हें एक चुटकी काला नमक के साथ चबाकर खा लें। इसके बाद जरूरी हो तो सिर्फ 1 से 2 घूंट गर्म पानी पिएं। आपको लाभ होगा।

-खाना खाने के कुछ देर बाद हरी इलायची खाने से भी लाभ मिलता है। आप हरी इलायची को मुंह में रखकर टॉफी की तरह चूसकर और चबाकर खाएं।

-हरड़ खाने से भी पेट फूलने और पेट में गैस बनने की समस्या में आराम मिलता है। आपको किसी भी मेडिकल स्टोर पर हरड़ की टैबलेट्स आसानी से मिल जाएंगी। ये खाने में हल्की कसैली लेकिन स्वादिष्ट होती हैं। इन्हें भी टॉफी की तरह चूसकर खाया जाता है।

-यदि इन घरेलू उपायों से आपको लाभ नहीं मिल पा रहा हो तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि पेट में भारीपन रहना, पेट सख्त रहना, खाना खाते ही पेट फूलना या पेट पर सूजन का आना कई ट्यूमर, कैंसर, हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों के लक्षण भी हो सकते हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here