रायपुर से नई सेवाएं शुरू हो रही हैं. (सांकेतिक फोटो)
छत्तीसगढ़ से अहमदाबाद, इंदौर (Indore) और लखनऊ के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी. इसके तहत ही Indigo ने नई फ्लाइट शुरू की है.
इसी तरह फ्लाइट क्रमांक 6E164 भुवनेश्वर से 1 बजकर 15 मिनट पर रायपुर के लिए उड़ान भरेगी और रायपुर दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी. इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6E164 अपरान्ह 3 बजकर 25 मिनट पर रायपुर से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी और शाम 5 बजकर 20 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचेगी. फ्लाइट के पहुंचने के बाद उसका पानी के बौछार से स्वागत किया जाएगा.
इससे पहले भी शुरू हुई थी उड़ान
बता दें कि लखनऊ की उड़ान इससे पहले 2019 में शुरू की गयी थी, लेकिन कंपनी द्वारा कुछ दिन चलाने के बाद इसे बंद कर दिया गया. वहीं, अहमदाबाद उड़ान की भी मांग काफी समय से की जा रही थी. अहमदाबाद उड़ान पिछले साल अप्रैल में ही शुरू होनी थी, लेकिन किसी कारण से इसे शुरू नहीं की जा सकी और अब ये सेवा भी शुरू की जा रही है. बता दें कि अब तक रायपुर से मुंबई, दिल्ली के लिए रेगुलर फ्लाइट सर्विस है. कोलकता के लिए उड़ान सेवाएं कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के कारण फिलहाल बंद है. बंद सेवाएं भी जल्द शुरू करने की कवायद की जा रही है.


