रायपुर एम्स में फिर से कोरोना की जांच शुरू कर दी गई है.
रायपुर एम्स (Raipur AIIMS) में अब तक करीब एक लाख लोगों की कोरोना (Corona) संक्रमण की जांच हुई है. जिसके बाद आईसीएमआर की गाइड लाइन के अनुसार टेस्टिंग लैब को डिसइंफेक्शन किया गया था.
दरअसल एम्स में अब तक करीब एक लाख लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच हुई है. जिसके बाद आईसीएमआर की गाइड लाइन के अनुसार टेस्टिंग लैब को डिसइंफेक्शन करना होता है, जिस कारण एम्स में कोरोना जांच तीन दिनों के लिए बन्द की गई थी, जो आज शुरू हो गई.
लैब में कर्मचारी भी आए थे कोरोना की ज़द में
लोगों को कोरोना की जांच करके रिपोर्ट देने वाले लैब के कर्मचारी भी कोरोना की जद में आने से नहीं बच पाए थे. बीते दिनों टेस्टिंग लैब सहित पूरे एम्स में दर्जनों लोग और उनके परिजन कोरोना वायरस की चपेट में आए थे, जिसके बाद लैब को डिसइनफेक्ट करने का निर्णय लिया गया. बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 22 हजार से अधिक पहुंच गई है. इनमें से 8 हजार से अधिक मरीज अब भी एक्टिव हैं. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण 206 मरीजों की जान अब तक जा चुकी है.

