नंद कुमार साय ने सोशल मीडिया पर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी. फाइल फोटो.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बीजेपी (BJP) नेता नंद कुमार साय (Nand Kumar Sai) से पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और विधायक शिवरतन शर्मा में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है.
नंद कुमार साय ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘नमस्कार आशा करता हूं कि आप सभी स्वस्थ एवं मंगल होंगे. मैं आप सबको यह सूचित कर रहा हूं की मेरी कारोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. मुझे आशा है आप सब की शुभकानाएं एवं प्रार्थनाओं से मैं जल्द ही स्वस्थ होकर आप सबके बीच उपस्थित हो जाऊंगा. मेरे संपर्क में जो भी व्यक्ति आए पिछले कुछ दिनों में कृपया अपना टेस्ट करा कर उपचार करवाएं.
राज्य में आंकड़ा 23 हजार पारछत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. बीते 25 अगस्त को कोरोना के अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए. इस दिन सर्वाधिक 1287 नए मरीजों की पहचान राज्य में की गई. इसमें भी राजधानी रायपुर से सर्वाधिक 455 नए मरीज मिले. बीते मंगलवार को कोरोना वायरस से ग्रसित 15 लोगों की मौत हो गई. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 9 हजार 388 हो गई है. जबकि कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 23 हजार 341 है. राज्य में कोरोना से अब तक 221 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात है कि प्रदेश में अब तक 13 हजार 732 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है.

