

इस बात में कोई दोराय नहीं अंकिता जितनी स्टाइलिश वेस्टर्न ड्रेसेस में लगती हैं उससे भी कई ज्यादा खूबसूरत उनका इंडियन लुक होता है। बप्पा की पूजा-अर्चना के लिए अंकिता ने महाराष्ट्रीयन लुक को अपनाया था, जिसमें ट्रेडिशनल साड़ी से लेकर जूलरी तक शामिल थी। इस दौरान अंकिता ने मैरून रंग की नौवारी साड़ी को पहना था, जिसमें उनकी सुंदरता देखते ही बन रही थी। इस साड़ी की सबसे खास बात यह थी कि इसके बॉर्डर पर चांदी के तारों का कशीदाकारी काम किया गया था, जिसमें बीचों-बीच बूटी प्रिंट की कढ़ाई थी।
वहीं बात करें अंकिता के ओवरऑल लुक की तो अभिनेत्री ने पारंपरिक आभूषणों के साथ सोने का चोकर, कमर-बंद, पारंपरिक मराठी नथ और अर्धचंद्र बिंदी से खुद को मराठी मुलगी टच दिया था। यही नहीं, मिनिमल मेकअप, स्मोकी आईज, रेड लिप्स, हाथों में लाल चूड़ियां और मेसी बन उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। जब अंकिता लोखंडे ने किया था परिणीति चोपड़ा के कपड़ों को कॉपी, एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फिदा हो गये थे फैंस
यही नहीं, अंकिता के पारंपरिक मराठी अवतार को फैंस के साथ-साथ उनके दोस्त भी काफी पसंद कर रहे हैं। शेयर की गई तस्वीरों में उनके साथ उनकी मां वंदना लोखंडे भी नजर आ रही हैं। खैर, अंकिता को यूं एक बार फिर सजता-संवरता देख हमें तो काफी अच्छा लगा। वैसे आपका इन तस्वीरों को देखकर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।


