कृषि मंत्री गुरूवार को लेंगे फसलों का जायजा


कृषि मंत्री गुरूवार को लेंगे फसलों का जायजा


3 जिलों के विभिन्न गाँवों में देखेंगे क्षतिग्रस्त फसलों की स्थिति 


भोपाल : बुधवार, अगस्त 26, 2020, 19:33 IST

किसान कल्याण तथा कृषि मंत्री श्री कमल पटेल गुरूवार 27 अगस्त को सुबह 10 बजे भोपाल से खंडवा के लिये प्रस्थान करेंगे। वे प्रवास के दौरान सीहोर, देवास एवं खंडवा जिले के विभिन्न गाँवों में फसलों को हुई क्षति का जायजा लेंगे। मंत्री श्री पटेल सुबह 10:30 बजे सीहोर जिले में बायपास पर क्रिसेन्ट रिसोर्ट के पास, सुबह 11 बजे ग्राम कोठरी एवं खॉचरोद, दोपहर 12:10 बजे देवास जिले में खातेगाँव के ग्राम कुसमानिया, दोपहर 1:30 बजे बागली के ग्राम बड़कन और सतवास में फसलों का जायजा लेंगे। श्री पटेल दोपहर 2:30 बजे खंडवा जिले के मांधाता विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पामाखेड़ी और पुनासा में फसलों का जायजा लेंगे। मंत्री श्री पटेल दोपहर 3:30 बजे संत सिंगाजी मंदिर में दर्शन करेंगे। वे शाम 4:15 बजे ग्राम बीड़ में फसलों का जायजा लेकर हरदा जिले के बारंगा के लिये प्रस्थान करेंगे।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here