शराब के शौकीन हो जाएं सावधान! खरीदने से पहले देखें कहीं बोतल में… | raipur – News in Hindi

शराब के शौकीन हो जाएं सावधान! खरीदने से पहले देखें कहीं बोतल में...

छत्तीसगढ़ में पानी मिलाकर बेची जा रही है शराब.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में शराब की दुकानों (Liquor Shops) पर बोतलों में न सिर्फ पानी मिलाया जा रहा है बल्कि कीमत भी अधिक वसूली जा रही है. इसको लेकर सरकार और विपक्ष में घमासान छिड़ा हुआ है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की शराब की दुकानों (Liquor Shops) में ज्‍यादा कीमत पर शराब बेचने के साथ गबन आदि के मामले में प्लेसमेंट एजेंसी के 700 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इस खबर के बाद हड़कंप मच गया है. जबकि यह जानकारी राज्‍य के आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Excise Minister Kavasi Lakhma) ने गुरुवार को विधानसभा में दी. वहीं, छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक (Dharamlal Kaushik) ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकारी संरक्षण में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है. साथ ही उन्‍होंने आरोप लगाया कि दुकानों पर ज्‍यादा कीमत में शराब बिक्री की जा रही है, जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है.

आबकारी मंत्री ने विधानसभा में दी ये जानकारी
डेली छत्तीसगढ़ के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के सवाल के जवाब में आबकारी मंत्री ने विधानसभा में बताया कि प्रदेश में 1 जनवरी 2019 से अब तक अधिक कीमत शराब बेचने की 5551 शिकायतें आई हैं. साथ ही बताया कि अधिक दर पर शराब बेचने और गबन आदि की शिकायत पर 700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है.

इसके अलावा आबकारी मंत्री ने पूरक सवाल के जबाव में बताया कि गड़बड़ी के आधार पर दंड का निर्धारण किया गया है. जबकि नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ अभी तक एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई. जबकि सारे कर्मचारी प्लेसमेंट एजेंसी के थे? इसके जवाब में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि भले ही प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारी हैं, लेकिन विभाग के लोग इसकी मॉनिटरिंग करते हैं. इसी वजह से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर लगाया ये आरोप

राज्‍य के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आरोप लगाया कि सरकार की देखरेख में अधिकारी और प्लेसमेंट एजेंसी की मिलीभगत से शराब में पानी मिलाकर बेचा गया है. साथ ही उन्होंने इस पर कार्रवाई को लेकर जानकारी देने का आग्रह किया है. हालांकि कौशिक मुताबिक, अभी तक शराब में पानी मिलाकर बेचने पर सिर्फ 20-22 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जो कि सरकार की मिलीभगत को उजागर करने के लिए काफी है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here