Weather Alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 अगस्त तक नहीं मिलेगी राहत | raipur – News in Hindi

रायपुर. छत्तीसगढ़ बारिश (Heavy Rain) से तरबतर हो गया है. प्रदेश के कई इलाकों में बीती रात से रूक-रूककर झमाझम बारिश हो रही है. छत्तीसगढ़ में मानसूनी द्रोणिका इस वक्त सक्रिय है और  स्थिर बनी हुई है. इस वजह से प्रदेश के कई जिलों में पिछले दो दिनों से बारिश की झड़ी लगी हुई है. इधर, मौसम विभाग (Weather Department) ने भी राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. खासकर रायगढ़, कोरबा, बलौदा बाजार. महासमुंद और जांजगीर-चांपा में एक दो स्थानों में अति भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़,कोरबा, बलौदाबाजार, महासमुंद और जांजगीर-चांपा में एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश का अलर्ट है. कोरिया, सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा,कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर और गरियाबंद में भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने रायपुर,रायगढ़,जांजगीर,कांकेर,नारायणपुर,कोण्डागांव,बालौद सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. बलरामपुर, रायगढ़, और बेमेतरा भारी बारिश हुई है. रायगढ़ में अब तक 567.1 एमएम बारिश हुई. तो वहीं बेमेतरा में 244.6 एमएम, बलरामपुर में 403.3 एमएम, बिलासपुर में 107, धमतरी में 229, रायपुर में 71.9 एमएम बारिश हुई है.28 तक बारिश से राहत मिलने की उम्मीद कम

मौसम वैज्ञानिक एचपी चन्द्रा के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र झारखंड के दक्षिण पश्चिम भाग में स्थित है. इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर बना हुआ है. मानसून द्रोणिका बहराइच, वाराणसी से होते हुए दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व दिशा की ओर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. इस वजह से प्रदेश में गुरुवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: चलती फिरती दुकान है ये वंडर कार, Photos देख आप भी कहेंगे गजब!

28 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं. कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी और कुछ जगहों पर अति भारी बारिश हो सकती है.  28 अगस्त को बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग, रायपुर संभाग के जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here