UP Coronavirus Updates: 5,684 Covid 19 cases reported in last 24 hours – उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 5,684 नये मामले, मृतकों का आंकड़ा हुआ 3,356

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 5,684 नये मामले, मृतकों का आंकड़ा हुआ 3,356

UP Coronavirus Updates: प्रदेश में 2,19,457 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है

लखनऊ:

UP Coronavirus Updates: उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 5,684 नये मामले सामने आये जबकि 62 और मौतों के साथ शनिवार को मृतकों की संख्या 3,356 हो गयी. अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोविड 19 (COVID-19) कोरोना वायरस संक्रमण के 5,684 नये प्रकरण सामने आये, वहीं फिलहाल 53,360 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 1,62,741 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं जबकि मृतकों का आंकड़ा 3,356 पहुंच गया है. प्रदेश में 2,19,457 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

यह भी पढ़ें

क्या कोरोना की दूसरी लहर के शुरुआती चरण में है भारत? Graphs से समझिए

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि बीते 24 घंटे में सबसे अधिक सात-सात मौतें कानपुर नगर और प्रयागराज में हुईं. वहीं संक्रमण से बरेली में चार, राजधानी लखनऊ, गोरखपुर, महाराजगंज, हापुड़, अमरोहा में तीन—तीन लोगों की मौत हुई है. बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 664 मामले लखनऊ में सूचित हुए. गोरखपुर में 367, प्रयागराज में 306, कानपुर नगर में 300, शाहजहांपुर में 190 मामले सामने आये. बुलेटिन में कहा गया कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अब तक सबसे अधिक 418 मौतें कानपुर नगर में हुई हैं. लखनऊ में 338, वाराणसी में 161 और प्रयागराज में 150 मौतें अब तक हो चुकी हैं.

Corona के मामलों में दुनिया मे भारत की चिंताजनक स्थिति, इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा मामले

बता दें कि भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 34,63,972 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 76,472 नए मामले सामने आए हैं.

इस दौरान देश में 1021 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. 26,48,998 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक 62,550 लोगों की जान गई है. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 76.47 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 8.23 प्रतिशत है. देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए.

कोरोनावायरस: पिछले 24 घंटे में 76 हजार से ज्यादा केस

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here