Sunny Leones name in the merit list of colleges for the third time in West Bengal – पश्चिम बंगाल में तीसरी बार कॉलेजों की मेधा सूची में सनी लियोनी का नाम आया

पश्चिम बंगाल में तीसरी बार कॉलेजों की मेधा सूची में सनी लियोनी का नाम आया

अभिनेत्री सनी लियोनी (फाइल फोटो).

कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में शनिवार को एक और कॉलेज की मेधा सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम नजर आया. राज्य में इस तरह का वाकया एक हफ्ते में तीसरी बार हुआ है. कॉलेज प्रशासन ने यह शरारत करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

कनाडा में जन्मी अभिनेत्री का नाम बारासात राजकीय कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में चयनित प्रतिभागियों की सूची में तीसरे स्थान पर है. सूची में सनी लियोनी से ऊपर अमेरिकी पोर्न स्टार डैनी डेनियल्स और लेबनान की वेबकैम मॉडल मिया खलीफा का नाम है. नाम के साथ आवेदन और अनुक्रमांक भी था. 

कॉलेज के एक अधिकारी ने कहा कि शरारत करने वालों के खिलाफ बारासात पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. तृणमूल छात्र परिषद द्वारा संचालित कॉलेज छात्र संघ ने पुलिस थाने में एक अलग प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया गया कि कुछ लोग अपना स्वार्थ साधने के लिए शैक्षणिक संस्थान की छवि खराब करने के लिए यह सब कर रहे हैं.

कनाडा में जन्मी अभिनेत्री का नाम इससे पहले शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले के बज-बज कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में चयनित 157 प्रतिभागियों की सूची में 151वें स्थान पर देखा गया था. इसके पहले कोलकाता के आशुतोष कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में प्रवेश की प्रथम सूची में भी लियोनी का नाम शीर्ष पर नजर आया था. आशुतोष कॉलेज ने भी मामले में शिकायत दर्ज कराई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here