Digvijay Singh Twitter Reaction Carole Cadwalladr Over EVM USE in 2024 Loksabha Election – कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने फिर उठाया EVM का मुद्दा, कहा- 2024 आखिरी चुनाव होगा अगर…

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने फिर उठाया EVM का मुद्दा, कहा- 2024 आखिरी चुनाव होगा अगर...

दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने चुनावों में EVM के इस्तेमाल पर जताई चिंता

नई दिल्ली:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने एक बार फिर EVM मुद्दे को उठाया है. दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने एक वीडियो साझा करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर भारतीय राजनीति को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने लिखा कि EVM भारतीय लोकतंत्र को तबाह कर रहा है. टेक्नोलॉजी के माध्यम से संसदीय चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है. उन्होंने कहा कि 2024 भारतीय राजनीति का अंतिम चुनाव होगा अगर हम बैलट पेपर द्वारा चुनाव कराए जाने की प्रक्रिया पर दोबारा नहीं लौटे.

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें: नेहरू-गांधी परिवार के बिना कांग्रेस की मैं कल्पना भी नहीं कर सकता : दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने कैरल कैडवॉलर (Carole Cadwalladr) का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि किस तरीके से फेसबुक के माध्यम से कैंब्रिज एनालिटिका चुनावों को प्रभावित करती है. उन्होंने अपने वीडियो के एक छोटे से अंश को ट्विटर पर साझा किया है, जिसे अब तक 6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वीडियो में वह चुनावों में टेक्नोलॉ़जी के माध्यम से किए जाने वाले हेर-फेर पर चर्चा कर रही हैं. 

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी को पत्र लिखना उचित नहीं था: दिग्विजय सिंह

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद से EVM द्वारा चुनाव कराए जाने का कई राजनीतिक दल विरोध कर चुके हैं. पार्टी में चल रही कलह के बीच दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर इस मुद्दे को हवा दे दी है.

Video: राज्यसभा में शपथ ग्रहण के दौरान दिग्विजय-सिंधिया का हुआ आमना-सामना




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here