malaika arora amrita arora onam 2020: परिवार से मिलने के लिए मलाइका और अमृता ने चुना देसी अवतार, अरोड़ा सिस्टर्स के कातिलाना अंदाज पर फैंस भी फिदा – malaika arora looks very stylish in floral white kurta set

बॉलीवुड गलियारे में जब भी स्टाइलिश सिस्टर्स का जिक्र होता है तो हमारे जेहन में सबसे पहले मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा का नाम आता है। ऐसा हो भी क्यों न फैशन के मामले में दोनों बहनें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर जो देती हैं। मलाइका जहां बोल्ड ऑउटफिट्स से लेकर हाई सिल्ट ड्रेसेस पहनने के लिए जानी जाती हैं तो वहीं अमृता का लुक बार सादगी भरा होता है। हालांकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है कि अमृता बोल्ड ड्रेसेस को पहनने से परहेज करती हैं लेकिन उनका स्टाइल स्टेटमेंट अपनी बहन यानी मलाइका अरोड़ा से एकदम जुदा है।

इस बात में कोई दोराय नहीं कि भारत आने वाले महीनों में भव्य त्योहारों से गुलजार है। भले ही कोरोना काल में इन त्योहारों की चमक फीकी पड़ रही हो, लेकिन इस दौरान भी बॉलीवुड सितारे अपनों से मिलने और त्योहारों को मनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। ऐसा ही कुछ हमें ओणम से ठीक एक दिन पहले अरोड़ा सिस्टर्स के साथ देखने को मिला, जिन्होंने परिवार के साथ ओणम त्योहार को लुत्फ उठाने के लिए देसी रास्ता निकाल ही लिया। जी हां, मलाइका और अमृता ने ओणम से जुड़ी कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं, जिसमें उनका देसी अवतार हर किसी का दिल चुरा रहा है।

मलाइका अरोड़ा अमृता अरोड़ा

ओणम के त्योहार में सदया लंच की एक पारिवारिक परंपरा होती है, जिसमें परिवार के सभी लोग एक साथ मिलकर खाना खाते हैं। दोपहर के लंच के लिए अरोड़ा बहनों ने आरामदायक कुर्ते का विकल्प चुना। जहां मलाइका ने आइवरी रंग का कुर्ता सेट पहना था, तो वहीं अमृता पेस्टल ब्लू पैंट सूट में नजर आईं।
अपनी मां जॉयस अरोड़ा के मुंबई घर में ओणम का त्योहार मनाने के लिए मलाइका वाइट एंड ब्लू रंग के गोटा पट्टी वाले प्लाजो सूट में नजर आई थीं, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक था। लो जी! दोस्तों संग पार्टी के लिए करीना और मलाइका ने ड्रेस भी चुनी ऐसी जिसे देखती रह गई पब्लिक

मलाइका के आउटफिट की बात करें तो आइवरी स्ट्रेट-फिट कुर्ता सेट के साथ मैचिंग का पैंट और दुपट्टा शामिल था, जिसमें बड़े नीले ब्लूम्स को जोड़ा गया था। यही नहीं कुर्ते में कंट्रास्ट को ऐड ऑन करने के लिए फ्लेयर्ड स्लीव्स के साथ गोल्डन गोटा पट्टी के काम को उकेरा गया था, तो मोनोटोन कुर्ते को काफी हटकर लुक दे रहा था। फैमिली लंच के लिए मलाइका ने मिनिमल मेकअप के साथ अपनी आंखों को बोल्ड लुक दिया था, जिसके साथ Needledust की आइवरी एंड गोल्डन जूतियों को पहना था।

मलाइका अरोड़ा

वहीं बात करें अमृता अरोड़ा की तो उन्होंने पेस्टल ब्लू रंग के कुर्ते सेट को पहना था, जिसके बॉर्डर पर वाइट फ्रिल को उभरा गया था। अमृता के ओवरऑल लुक की बात करें तो उनके इस कुर्ते में बूटी प्रिंट्स का काम किया था, जो इस मोनोटोन कुर्ते सेट में कंट्रास्ट का काम कर रहा था। मिनिमल मेकअप के साथ, स्मोकी आईज और मेसी बन में अमृता हर बार की तरह काफी सुंदर लग रही थीं। मलाइका अरोड़ा ने पहनी अब तक की सबसे सुंदर साड़ी, स्टाइल ऐसा जिसे देख अर्जुन कपूर भी हो जाएंगे फिदा

मलाइका अरोड़ा-अमृता अरोड़ा

खैर, हमें तो अरोड़ा सिस्टर्स का यह अंदाज काफी पसंद आया। वैसे आपका दोनों बहनों को इस लुक में देखकर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here