
प्रतीकात्मक तस्वीर
Coronavirus India Updates: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 69,921 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हो गई. वहीं अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या मंगलवार को 28,39,882 हो गई. वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों की संख्या एक बार फिर से बढ़ती दिख रही है. पिछले 24 घंटों में यहां 2312 नए मामले सामने आए. 4 जुलाई के बाद से यह सबसे बड़ी संख्या है. दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 15 हज़ार के पार हो गई है और यहां फिलहाल कुल 15,870 एक्टिव मामले हैं.
Coronavirus Updates in Hindi:
झारखंड में कोविड-19 के 2177 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 43,833 हो गयी. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 11 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 428 तक पहुंच गयी है.
Source link

