टीवी की ‘बहुएं’ जिन्हें रियल लाइफ में शॉर्ट और बोल्ड ड्रेसेस पहनना है पसंद
करिश्मा के लहंगे से कंपेयर
इंस्टा पेज ने निया के लहंगे को करिश्मा कपूर के लहंगे की कॉपी बताया। लोलो ने एक फंक्शन के लिए सब्यसाची मुखर्जी लेबल का वाइट स्कर्ट विद फ्लोरल प्रिंट का लहंगा और उसके साथ एम्रल्ड ग्रीन कलर का ब्लाउज पहना था। इस ब्लाउज पर बेहद बारीक गोल्डन एम्ब्रॉइडरी की गई थी और इसे ही लहंगे व दुपट्टे की बॉर्डर पर भी दोहराया गया था। लोलो ने इसके साथ हाईनेक चोकर नेकलेस और मांगटीका लगाया था। इसमें वह किसी राजकुमारी लग रही थीं। निया का लहंगा भी बिल्कुल इसी से मिलता-जुलता था।
हॉट दिखने वाली निया शर्मा को जब अपने लुक्स के लिए बुरी तरह खानी पड़ी ‘मार’, देखिए PHOTOS
फैन्स को नहीं भाया कंपेयर करने का अंदाज
दोनों ड्रेसेस को कंपेयर करते हुए पेज ने जिस तरह से निया को ट्रोल करने की कोशिश की, वह ऐक्ट्रेस के फैन्स के गले नहीं उतरा और उन्होंने कॉमेंट बॉक्स में अपना गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दिया। इसी के साथ उन्होंने निया के फेवर में भी कॉमेंट करते हुए उन्हें ‘सुंदर ऐक्ट्रेस’ बताया। एक यूजर ने तो यह तक लिख डाला कि ‘मैं भी कॉपी लहंगा लेने की सोच रही हूं, कहां मिलेगा? आखिर इसमें बुराई क्या है?’


