india surpasses brazil in coronavirus tally becomes 2nd nation with highest covid-19 cases india coronavirus updates – ब्राजील छूटा पीछे, भारत कोरोनावायरस के मामले में अब पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर

ब्राजील छूटा पीछे, भारत कोरोनावायरस के मामले में अब पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर

नई दिल्ली:

India Coronavirus: भारत ने यहां लगातार तेजी से बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों के बीच 7 सितंबर, 2020 की सुबह तक ब्राज़ील को पीछे छोड़ दिया है और इसके साथ ही भारत कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामलों के साथ दुनिया का दूसरा देश बन गया है. सोमवार की सुबह तक पिछले 24 घंटों में एक दिन में दर्ज होने वाले मामले अब तक सबसे ज्यादा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 90,802 मामले सामने आए है, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 42 लाख के पार पहुंच गई है. ऐसा लगातार दूसरा दिन है, जब देश में 90 हज़ार से ऊपर मामले सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें

ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में अब तक सबसे ज़्यादा 90,802 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या 42,04,613 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 1016 लोगों की मौत हुई है. अब तक देश में इस बीमारी से कुल 71,642 लोगों की मौत हो चुकी है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here