sour milk for acne: फटे दूध के पानी से चेहरे के लिए बनाएं Face Serum, स्‍किन बनेगी ब्राइट और स्‍मूथ – soured milk face serum can lighten skin tones and make it smooth and firm

घर में अगर दूध फट जाए तो हम में से ज्‍यादातर लोग या तो उसे बेकार समझ कर फेंक देते हैं या फिर उसमें से थोड़ी-बहुत पनीर निकाल लेते हैं। मगर क्‍या आप जानती हैं कि फटे हुए दूध के पानी से आप अपने चेहरे को चमकदार और खूबसूरत भी बना सकती हैं। फटे हुए दूध के पानी का इस्‍तेमाल फेस सीरम के रूप में भी किया जा सकता है। जी हां, इस पानी में ढेर सारा लैक्‍टिक एसिड और पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। तो आइए बिना देर किए जानते हैं, फटे हुए दूध से कैसे बनाएं फेस सीरम…

सामग्री-

  • कच्‍चा दूध- 1 कप
  • नींबू- आधा नींबू
  • हल्‍दी- 1 चुटकी
  • ग्‍लिसरीन – 1 चम्‍मच
  • नमक – 1 चुटकी

बनाने की विधि-
कच्‍चे दूध से फेस सीरम बनाने के लिए दूध में आधा नींबू निचोड़ लें। फिर इसे 20-25 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, जिससे यह अच्‍छी तरह से फट जाए। अब एक कटोरी लें और उसमें फटे दूध को छान लें और उसके पानी को कटोरी में डाल दें। अब इस पानी में एक चुटकी नमक, 1 चम्‍मच ग्‍लिसरीन, 1 चुटकी हल्‍दी डालें। अब इस मिश्रण को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें और फिर एक कांच की शीशी में भर लें। आप इस फेस सीरम को फ्रिज में रख कर 2 से 3 दिन तक उपयोग कर सकती हैं।

Also read: Lockdown में बढ़ गई है स्‍किन की ड्रायनेस, तो दूध-घी और मलाई से पाएं मुलायम त्‍वचा

लगाने का तरीका

skincare


इस फेस सीरम को चेहरे पर लगाने के लिए एक कॉटन पैड लें और उसे इस सीरम में डुबोकर चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर सीरम अच्‍छी तरह से लग जाने के बाद अपनी उंगनियों से चेहरे की धीरे-धीरे मसाज करें। मसाज करने के बाद इसे चेहरे पर रातभर के लिए यूं ही लगा छोड़ दें, जिससे यह चेहरे पर अपना काम कर सके।

फटा हुआ दूध चेहरे के लिए कैसे है लाभदायक

face-blackness


फटे हुए दूध के पानी में भारी मात्रा में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो चेहरे को ड्राय कर के उसे पील करने का काम करता है। इससे चेहरे के काले दाग और झाइयां हल्‍की पड़ने लगती हैं। यह स्‍किन को फेयर और मुलायम बनाने का काम करता है। आप चाहें तो इसे अपने बाथ टब में कुछ बूंद एसेंशियल ऑयल के साथ मिलाकर नहा भी सकती हैं। इससे आपकी बॉडी स्‍मूथ और सॉफ्ट बनेगी।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here