Coronavirus India Updates: coronavirus india report covid 19 updates cases of 9 September 2020 wednesday – Coronavirus India Updates: झारखंड में कोरोना संक्रमण से 14 और मौतें, 2676 नये मामले

Coronavirus India Updates: झारखंड में कोरोना संक्रमण से 14 और मौतें, 2676 नये मामले

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus India Updates :भारत में कोरोना संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है. देश में एक दिन में कोविड-19 के 75,809 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को 42,80,422 हो गए. वहीं 1,133 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 72,775 हो गई.  देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल मौजूद रहे. स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि देश में 5 करोड़ टेस्ट हो गए हैं.

Coronavirus India Updates:

झारखंड में कोरोना संक्रमण से 14 और मौतें, 2676 नये मामले

झारखंड में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से होने वाली मौतों की संख्या 496 पहुंच गयी है.स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण के 2676 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 55,296 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here