Donald Trumps former lawyer Cohen makes toxic revelations about US President in new book | डोनाल्ड ट्रंप की ‘रंगीन’ जिंदगी को लेकर हुए कुछ चौंकाने वाले खुलासे, बच्ची पर थी बुरी नजर

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. चुनाव से ठीक पहले उन्हें लेकर एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं. अब ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन (Michel Kohen) ने उनकी रंगीन मिजाज छवि को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.  

माइकल कोहेन ने अपनी किताब में आरोप लगाया है कि ट्रंप उनकी 15 वर्षीय बेटी पर बुरी नजर रखते थे. इसके अलावा भी उन्होंने राष्ट्रपति की जिंदगी के कई काले पहलुओं को उजागर किया है. कोहेन ने 2012 की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि ‘न्यू जर्सी गोल्फ क्लब’ में ट्रंप ने उनकी बेटी सामंथा को लेकर बेहद गंदी और अश्लील टिप्पणी की थी. जब उन्होंने ट्रंप को बताया कि वो उनकी बेटी है, तब भी वो बाज नहीं आये. उन्होंने यहां तक कहा कि ‘यह इतनी हॉट कब हुई’.  

जबरन चूमते देखा था
कोहेन ने अपनी किताब ‘डिसलॉयल: ए मेमॉयर’ (Disloyal: A Memoir) वित्तीय उल्लंघन के मामले में जेल की सजा काटने के दौरान लिखी. किताब में यह दावा भी किया गया है कि शादीशुदा डोनाल्ड ट्रंप ने मिस यूनिवर्स पेजेंट प्रतियोगियों के खिलाफ भी अश्लील टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि ‘यदि वे चाहें तो ये सभी उनके पास आ सकती हैं’. राष्ट्रपति के पूर्व वकील ने यह भी कहा है कि उन्होंने ट्रंप को अपने कार्यालय में महिलाओं को जबरन चूमते हुए देखा है. कोहेन के मुताबिक, ट्रंप का मानना था कि उनके समर्थक इस बात से खुश होंगे कि उन्होंने एक पोर्न स्टार के साथ रात गुजारी. उन्होंने एडल्ट स्टार Stormy Daniels का जिक्र करते हुए कहा था कि उनके समर्थक उन्हें इस बात के लिए कूल समझेंगे कि उन्होंने पोर्न स्टार के साथ रात गुजारी.  

अश्वेत लोगों को बताया बेवकूफ
किताब में आरोप लगाया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीकी नेता नेल्सन मंडेला के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की थीं. साथ ही उन्होंने एक बार अश्वेत लोगों को बेवकूफ बताते हुए कहा था कि मुझे उनके वोट नहीं मिलेंगे. कोहेन ने अपनी किताब में ट्रंप धोखा, झूठा, धोखेबाज, बदमाश, जातिवादी, शिकारी सहित कई नामों से संबोधित किया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि जिस अपराध के लिए उन्हें जेल की सजा हुई, वही अपराध ट्रंप ने भी किया था. 

चुनाव में हो सकता है नुकसान
अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि लगातार हो रहे खुलासे ट्रंप को नुकसान पहुंचा सकते हैं. हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे सभी आरोपों से इंकार किया है. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कायले मैकनी (Kayleigh McEnany) ने कोहेन के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि माइकल कोहेन एक बदनाम गुंडा (disgraced felon) और अपमानित वकील (disbarred lawyer) हैं, जिन्होंने कांग्रेस से झूठ बोला था. उन्होंने एक बयान में कहा कि कोहेन ने विश्वसनीयता खो दी है. उन्होंने झूठ बोलकर लाभ कमाने के उसके नए प्रयास को देखकर बिलकुल आश्चर्य नहीं हो रहा है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here