Forbes list: Bezos on top, COVID-19 pandemic knocks Trump lower | कोरोना काल में भी सबसे अमीर बने रहे जेफ बेजोस, डोनाल्ड ट्रंप की दौलत हुई कम

न्यूयॉर्क: अमेजन (Amazon) के मुख्य कार्यकारी जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने कोरोना (Corona) महामारी के इस दौर में भी अपनी बादशाहत जारी रखी है. वो फोर्ब्स (Forbes) की लिस्ट में शामिल अब भी सबसे अमीर अमेरिकी व्यक्ति हैं. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) को काफी नुकसान हुआ है. उन्हें कोरोना काल में अपने रियल एस्टेट, होटल और रिजॉर्ट के बिजनेस में नुकसान झेलना पड़ा है.

फोर्ब्स ने जारी की 400 सबसे अमीर अमेरिकी नागरिकों की सूची
फोर्ब्स ने 400 सबसे अमीर अमेरिकी नागरिकों की सूची जारी की है, जिनके पास भारत की कुल जीडीपी से भी ज्यादा पैसा है. जी हां, इन चार सौ लोगों के पास 3.2 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति है. इन अमीरों की संपत्ति कोरोना काल में भी बढ़ी है, जबकि 1.8 मिलियन यानि 18 लाख अमेरिकियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है.

जूम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पहली बार लिस्ट में शामिल
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफार्म जूम (Zoom) के सीईओ एरिक युवान (Eric Yuvan) की संपत्ति इस कोरोना महामारी में जबरदस्त तरीके से बढ़ी है और उन्हें 18 अन्य लोगों के पास पहली बार फोर्ब्स के अमीरों की लिस्ट में जगह मिली है. एरिक के पास 11 बिलियन डॉलर की संपत्ति आंकी गई. एरिक के पास ट्रंप की तुलना में पांच गुनी ज्यादा दौलत है.

ट्रंप 275वें से 352वें नंबर पर खिसके
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अबतक 275वें सबसे अमीर अमेरिकी नागरिक थे, लेकिन कोरोना महामारी में उन्हें जबरदस्त नुकसान झेलना पड़ा और वो 352वें नंबर पर आ गए. उनकी संपत्ति 3.1 बिलियन डॉलर से घटकर 2.5 बिलियन डॉलर रह गई है.

फोर्ब्स ने क्या कहा?
फोर्ब्स के असिस्टेंट एडिटर केरी डोलन ने कहा कि हम अमेरिका के सबसे ताकतवर और धनी लोगों पर नजर रखते हैं. और सालाना सूची जारी करते हैं. इससे लोगों को पता चलता है कि अमीर लोग किस तरह से पैसे कमा रहे हैं और कितना.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here