डबरा में एयर कारगो हब स्थापित किया जायेगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान
डबरा में 167 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 11, 2020, 22:05 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंहचौहान ने कहा कि सरकार डबरा क्षेत्र में एयर कारगो हब (माल वाहक विमानों का अड्डा)स्थापित करेगी, जिससे डबरा का नाम प्रदेश व देश में ही नहीं पूरी दुनिया के मानचित्रपर स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि हम सब मिल-जुलकर डबरा क्षेत्र में विकास का नया अध्यायलिखेंगे। अगले तीन साल के भीतर दतिया की तरह डबरा को भी विकास में अग्रणी बनायेंगे।मुख्यमंत्री श्री चौहान शुक्रवार की शाम डबरा के स्टेडियम में आयोजित हुए विकास कार्योंके शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर सौगातोंका पिटारा खोलकर केन्द्रीय कृषि, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर तथा राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लगभग 167 करोड़ रूपएके विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही सरकार की विभिन्न कल्याणकारीयोजनाओं के तहत हितग्राहियों को सहायता भी वितरित की। कार्यक्रम में गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्र, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी और उद्यानिकी एवं खाद्यप्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्रीश्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डबरा में आज विकास कार्यों की जो श्रृंखला शुरू हुईहै वह थमेगी नहीं। साथ ही कहा कि यहाँ के बहुप्रतीक्षित लदेरा बांध का निर्माण भी कियाजायेगा। उन्होंने कहा अगले तीन साल के भीतर सरकार डबरा सहित समूचे मध्यप्रदेश में कोईभी कच्चा मकान नहीं रहने देगी। सरकार सभी जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना केतहत पक्के मकान बनाकर देगी। उन्होंने इस अवसर पर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी 12 सितम्बर को लगभग पौने दो लाख जरूरतमंद लोगों को ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिए गृहप्रवेश करायेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दोहराया कि प्रदेशसरकार हर गरीब को एक रूपए किलो की दर से खाद्यान्न मुहैया कराने के लिये कटिबद्ध है।इस कड़ी में 16 सितम्बर को अभियान बतौर गरीबों को पात्रता पर्चियाँ वितरित की जायेंगीं।उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिये कि डबरा सहित पूरे जिलेके भीतर कोई भी पात्र गरीब परिवार खाद्यान्न पर्ची मिलने से वंचित न रहे। मुख्यमंत्रीश्री चौहान ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लियेकारगर कदम उठाए हैं। इस दिशा में सरकारी नौकरियों की भर्ती पर लगी रोक प्रदेश सरकारने हटा दी है।
मुख्यमंत्रीश्री चौहान ने कहा प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिये पूरी प्रतिबद्धता के साथकाम कर रही है। सरकार ने बंद पड़ी योजनायें किसानों व गरीबों के हित में फिर से शुरूकर दी हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 18 सितम्बर को किसानों के खाते में बीमा राशि पहुँचाई जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा सरकार फुटपाथ पर काम करनेवाले किसी भी भाई को परेशान नहीं होने देगी।
केन्द्रीयमंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कोरोना संकट के बाबजूद मुख्यमंत्री श्रीशिवराज सिंह चौहान डबरा के लिये लगभग 167 करोड़ रूपए की सौगातें लेकर डबरा की धरती परआए हैं। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में वर्ष 2003 में बनी नई सरकार बनने के बाद प्रदेशमें बिजली उत्पादन एवं सिंचाई सुविधा के विस्तार के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलावआया है। ग्वालियर – चंबल अंचल सहित पूरे मध्यप्रदेश की तस्वीर बदली है। आने वालेसमय में मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास केनए आयाम स्थापित होंगे।
राज्यसभासांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हम सब मिल-जुलकर डबरा क्षेत्र के विकासकी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा डबरा में एयर कारगो हब स्थापित करने की पहल इस क्षेत्रके विकास में नए आयाम स्थापित करेगी। साथ ही पूरी दुनिया में डबरा की पहचान कायम होगी।श्री सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सच्चे जनसेवक हैं। इसलियेमध्यप्रदेश का विकास तेजी के साथ हो रहा है।
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले 6 माह में मध्यप्रदेश का परिदृश्य बदल गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेशको अपना घर व मंदिर मानते हैं। फलस्वरूप प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। डॉ. मिश्रने कहा कि मंत्री श्री इमरती देवी के साथ मिलकर हम डबरा की तस्वीर बदलेंगे। गृह मंत्रीडॉ. मिश्र ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान से डबरा में एयर कारगो हब स्थापितकरने के लिये पहल करने का आग्रह किया। इसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
महिलाएवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने कहा कि प्रदेश की नई सरकार से जुड़कर हमडबरा क्षेत्र के विकास के सपने को पूरा करने में सफल हो रहे हैं। श्री शिवराज सिंहचौहान के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके बेहतर प्रबंधन की बदौलत अब विकास कार्यों केलिये धन की कमी नहीं रही है। डबरा को करोड़ों की लागत के विकास कार्यों की सौगातेंमिली हैं। मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने कहा कि हम डबरा क्षेत्र के किसान, मजदूर एवंकारोबारियों सहित सभी जरूरतमंदों के हित में काम करके दिखायेंगे।
हितेन्द्र सिंह भदौरिया
Source link

