Coronavirus india updates: coronavirus india report covid-19 updates cases of 13 september 2020 Sunday – Coronavirus India Updates : भारत में कोविड-19 के मामले 46 लाख के पार

Coronavirus India Updates : भारत में कोविड-19 के मामले 46 लाख के पार

प्रतीकात्मक फोटो.

Coronavirus India Updates : भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है. दुनिया भर में अब तक 2.81 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 9.09 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 46,59,984 हो गई है. शनिवार की सुबह समाप्त हुए 24 घंटों में कोरोना के 97,570 नए मामले सामने आए हैं. यह एक दिन में सामने आने वाले आंकड़ों की अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है. इस दौरान देश में 1201 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. अब तक 36,24,196 मरीज ठीक हो चुके हैं और 77,472 लोगों की जान गई है. एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा 81,533 मरीज ठीक हुए हैं. देश में 9,58,316 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 77.77 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 8.94 प्रतिशत है.

डीसीजीआई से मंजूरी मिलने के बाद कोविड-19 टीके का परीक्षण बहाल होगा: सीरम इंस्टीट्यूट

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार  सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भारतीय ने शनिवार को कहा कि वह भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिलने के बाद आस्ट्रा जेनेका के कोविड-19 टीके का क्लीनिकल परीक्षण बहाल करेगा. 

झारखंड में कोरोना वायरस से 10 और लोगों की मौत, संक्रमण के 1,420 नये मामले

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार झारखंड में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और मरीजों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 542 तक पहुंच गयी है जबकि संक्रमण के 1,420 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 60,460 हो गयी. 

छत्तीसगढ़ में 3,120 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के सबसे अधिक 3,120 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 61,763 हो गई है. 

मेरठ में आरएएफ बटालियन के 44 जवानों सहित 230 और कोरोना वायरस से संक्रमित

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार को रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के 44 जवानों सहित 230 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,975 हो गई है.

शरीर का तापमान ज्यादा होने पर कोविड-19 नहीं होने पर नीट देने की होगी अनुमति : अधिकारी

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार नीट परीक्षा के सुचारू संचालन की व्यवस्था करने के बाद, ओडिशा सरकार ने शनिवार को स्पष्ट कर दिया कि वैसे छात्र, जिनके शरीर का तापमान ज्यादा होगा और उनमें कोविड-19 के लक्षण होंगे, लेकिन कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं है, तो उन्हें परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here