छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहे हैं.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है.
छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत के आंकड़ों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. सितंबर के महज 14 दिनों में 296 लोगों की मौत हो चुकी है, जो औसत में प्रतिदिन 21 मौत दर्ज की जा रही है. बात अगर आंकड़ों की कर ली जाए तो 31 अगस्त की स्थिति में छत्तीसगढ़ में कुल सीटों की संख्या 31503 थी और एक्टिव मरीजों की संख्या 14237 तो वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 277 थी, जो 14 सितंबर की स्थिति में कुल मरीजों की संख्या 67327 एक्टिव 22645 और मौत का आंकड़ा 573 हो चुका है.
आंकड़े हैरान करने वाले
31 अगस्त की स्थिति में में प्रदेश में कुल 31 हजार 503 मरीज थे. जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 14 हजार 237 थी. तब तक कुल 244 लोगों की मौत कोरोना बीमारी के चलते हो गई थी. एक सितंबर के बाद से आंकड़े लगभग दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे हैं. 14 सितंबर तक प्रदेश में 67 हजार 327 कुल मरीज हो गए हैं. जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 22 हजार 645 और मौत का आंकड़ा 573 हो चुका है. बता दें कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते राज्य सरकार ने सभी को विशेष सावधान रहने के लिए कहा है. साथ ही कोरोना महामारी को लेकर जारी निर्देशों के पालन के लिए भी कहा है.

