All operation of Air India Express to Dubai Airports suspended for 15 days | दुबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर ब्रेक, कोरोना मरीज मिलने के बाद ऑपरेशन सस्पेंड

दुबई: कोरोना महामारी (Coronavirus) के दौर में दुनिया के अलग अलग देशों से भारतीय नागरिकों को अपने देश लाने की भारत सरकार की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है. ये झटका खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों के लिए ज्यादा बड़ा है, क्योंकि अगले 15 दिनों तक दुबई (Dubai) से एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के विमान उड़ान नहीं भर पाएंगे. ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने विमान में यात्रा की थी.

दुबई प्रशासन ने उठाया कड़ा कदम
दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी के एयर ट्रांसपोर्ट एवं इंटरनेशनल अफेयर्स के एसए कांकाजर ने जानकारी देते हुए कहा कि 4 सितंबर को जयपुर से दुबई की फ्लाइट में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने यात्रा की थी. ये दूसरा मामला था, जब कोरोना संक्रमित व्यक्ति Corona Infected Passenger) ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के माध्यम से यात्रा की. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने ये कदम उठाया है. ये रोक 2 अक्टूबर तक जारी रहेगी.

पहले से कोरोना संक्रमित था यात्री!
4 सितंबर 2020 को जयपुर से दुबई के लिए एयर इंडिया की एक फ्लाइट में इस यात्री ने सफर किया था. यह यात्री पहले से ही कोरोना पॉजिटिव था. दुबई के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने इसे नियमों का उल्लंघन करार दिया है और यही वजह है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के सभी उड़ानों पर 2 अक्टूबर तक के लिए रोक लगा दी गई है.

क्या है एयर इंडिया एक्सप्रेस?
एयर इंडिया एक्सप्रेस भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की ये पहली बजट एअरलाइंस (Budget Airline) है। यह एयर इंडिया की एक ईकाई है। अप्रैल 2005 मे शुरु हुई यह विमान सेवा फिलहाल दिल्ली, मुंबई, त्रिवेंद्रम और कोच्ची से खाड़ी क्षेत्र के दुबई, मस्कट, अबू धाबी सहित कुछ अन्य शहरों के लिये उड़ानें भरती हैं। लेकिन अब 2 अक्टूबर तक दुबई के लिए कोई उड़ान नहीं भरी जाएगी. भारत सरकार विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवा ले रही थी.

ये भी देखें-




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here