banana flower to treat acne: Skin-Hair Care: बड़े काम का है केले का फूल, इस तरह बना सकता है सुंदर – banana flower use to treat signs of ageing acne hair growth

हम सभी जानते हैं कि केले न केवल स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं, बल्कि ये हमारी त्वचा और बालों की देखभाल करने में भी बहुत सहायक होते हैं। एक बात जो शायद आप न जानती हों वह यह कि जब केले को उसके फूल के साथ मिलाते हैं, तो उसका प्रभाव और ज्‍यादा बढ़ जाता है।

यदि आप कुछ महंगे फेशियल ऑयल, हेयर सीरम, स्क्रब और क्रीम के इंगीडियंट्स को ध्‍यान से पढ़ेंगी तो पाएंगी कि उनमें भी केले के फूल का इस्‍तेमाल किया जाता है। आइए जानें कि इन फूलों का उपयोग कैसे किया जा सकता है।

हाथों की देखभाल

iStock-1097746862


केले के फूलों का उपयोग अक्सर हैंड क्रीम और बॉडी लोशन बनाने में किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट एजेंट पाया है जो उम्र बढ़ने के संकेतों को धीमा करने में मदद कर सकते हैं।

एक्‍सफोलिएशन


यदि आप अखरोट और एप्रीकॉट से बने स्क्रब का उपयोग करती हैं तो इससे आपके चेहरे की पतली त्वचा पर छिल सकती है। इसलिए ऐसे फेस स्क्रब का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा है, जिसमें माइक्रोबीड्स या स्क्रब के छोटे कण हों। अपने लिए एक ऐसा स्‍क्रब चुनें जिसमें केले के फूल का पाउडर हो। अपने चेहरे और गर्दन पर इसे अप्‍लाई करें, इसे 10 मिनट के लिए बैठने दें और फिर इसे अपने चेहरे को धो लें। यह आपकी त्वचा को अच्छी तरह से साफ करता है।

Also read: बिना 1 रुपए खर्च किए घर पर बनाएं आलू से anti-aging क्रीम, ये रहा तरीका

हीलिंग बाम
ऐसा कहा जाता है कि केले के फूल का सेवन करने पर शरीर की तमाम बीमारियां ठीक हो जाती हैं। इनमें मौजूद इथेनॉल अर्क घावों को भरने में मदद करता है। यह आपकी त्वचा को आंतरिक रूप से साफ करता है और स्‍किन में नमी पहुंचाता है।

एंटी-एजिंग के रूप में

face


हम जानते हैं कि केले को एंटीऑक्सिडेंट के रूप में जाना जाता है। इसे प्रकृति के बोटोक्स के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह झुर्रियों और फाइन लाइन्‍स को रोकने में मदद करता है। अगर आपके पास केले के फूल हैं तो इन्हें अपनी क्रीम में भी इस्तेमाल करें। इन्‍हें मिक्‍सी में आसानी से पीसकर उन्हें पीसकर होममेड मॉइस्चराइजर में मिलाकर मिलाकर यूज कर सकती हैं।

रूसी भगाए

dandruff


आप केले और उसके फूल से बने पैक का उपयोग करके रूसी का इलाज कर सकती हैं। आपको बस इतना करना है कि फूल को उबालना है और पानी को अलग कर लें, केले के साथ एक पेस्ट में फूल को पीसकर, थोड़ा दूध और शहद मिलाएं और इसे अपने बालों की जड़ों पर लगाएं। इसे थोड़ी देर के लिए रहने दें। आप इसे सप्ताह में दो बार लगा सकती हैं, लेकिन लगाने से पहले इसे अपनी कोहनी के अंदरूनी हिस्से पर पैच टेस्ट कर लें।

Also read: 71 की उम्र में भी Hema Malini की स्‍किन कैसे करती है इतनी ग्‍लो, ये रहा इनका Beauty Secret

हेयर ग्रोथ के लिए


केले के फूल का पेस्ट बनाएं और इसे थोड़े से केले के साथ मैश कर लें। इसे हफ्ते में दो बार स्कैल्प पर लगाएं क्योंकि पैक में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट बालों में मजबूती देगा और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करेगा।

झुर्रियां, डार्क स्पोर्ट्स और झाइंयां दूर करेगा ये नैचरल एंटी एजिंग सिरम




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here