CTI wrote Letter to FM Nirmala Sitharaman and Dharmendra Prdhan over Petrol Desiel excise duty – पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर CTI ने वित्त मंत्री को लिखी चिट्ठी, एक्साइज ड्यूटी घटाने की मांग की

पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर CTI ने वित्त मंत्री को लिखी चिट्ठी, एक्साइज ड्यूटी घटाने की मांग की

CTI के मुताबिक कोविड ने हर किसी की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डाला है (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

पेट्रोल और डीजल से एक्साइज ड्यूटी घटाने को लेकर चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा है. CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पेट्रोल और डीजल से एक्साइज ड्यूटी घटाई जाए ताकि जनता को पेट्रोल और डीजल के ऊंचे दामों से कुछ राहत मिल सके. CTI के मुताबिक कोविड के दौर में हर किसी की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है. ऐसे में सरकार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए. कोरोना काल में सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए थे, अब लोग हवाई जहाज, रेल और बस जैसे सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने से बच रहे हैं और वे अपने निजी वाहनों से आवाजाही कर रहे हैं. इससे लोगों की  जेब पर असर पड़ रहा है. 

यह भी पढ़ें

 साथ ही CTI ने पेट्रोल और डीजल से एक्साइज ड्यूटी घटाने की वजह गिनाते हुए लिखा है कि कारखानों और फैक्ट्रियों में भी पेट्रोल और डीजल यूज होता है, जिसका अर्थव्यवस्था पर असर पड़ता है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल का डीलर प्राइज करीब 25 रुपए है, जिस पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.98 रुपए प्रति लीटर है. जबकि डीजल पर डीलर प्राइज करीब 27 रुपए है, जिस पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 31.83 रुपए प्रति लीटर है. 

बृजेश गोयल ने बताया कि पिछले दिनों दिल्ली सरकार ने डीजल से वैट टैक्स घटाकर 30 प्रतिशत से 16.84 प्रतिशत कर दिया था, जिससे जनता को करीब 8 रुपए प्रति लीटर फायदा पहुंचा, इसी तरह की पहल केंद्र सरकार भी करे क्योंकि एक्साइज ड्यूटी को कम करना केन्द्र सरकार के नियंत्रण में है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here