घरेलू नल कनेक्शन से जलापूर्ति की हो रही कारगर पहल


घरेलू नल कनेक्शन से जलापूर्ति की हो रही कारगर पहल


11 जिलों की नलजल योजना पर होंगे ढ़ाई अरब से अधिक खर्च 


भोपाल : गुरूवार, सितम्बर 24, 2020, 14:01 IST

सभी के घर नल कनेक्शन से पेयजल की आपूर्ति हो और किसी को अपनी जरूरत अनुसार जल के लिए यहाँ-वहाँ नही जाना पड़े इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पूरी तत्परता से ग्रामीण क्षेत्र के लिये पेयजल की सुदृढ़ व्यवस्था पर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में ग्वालियर, मुरैना तथा सागर संभाग के 11 जिलों के लिए ग्रामीण नलजल प्रदाय योजना में 2 अरब 52 करोड़ 80 लाख 39 हजार रूपये की (रेट्रोफिटिंग अन्तर्गत) स्वीकृति जारी की गई है।

ग्रामीण नलजल प्रदाय योजना में ग्वालियर की 28, गुना की 10, अशोकनगर की 25 एवं शिवपुरी की 9 जल संरचनाएँ, मुरैना की 46 एवं भिण्ड जिले की 5 जल संरचनाएँ तथा सागर की 10, दमोह की 42, पन्ना की 25, छतरपुर की 16 एवं टीकमगढ़ की 29 जल संरचनाओं को शामिल किया गया है।

योजना में शामिल सभी ग्रामों में पूर्व में निर्मित पेयजल अधोसंरचना के उपयोगी अवयवों को शामिल करते हुए जल संरचनाओं पर क्रियान्वयन किया जाना है। सभी 245 जल संरचनाओं का विस्तृत सर्वेक्षण करने के बाद इनकी डिजाइन एवं ड्राइंग तैयार करवायी जाएगी। इन ग्रामीण नल-जल प्रदाय योजनाओं पर विभाग की जिला इकाइयों ने कार्य प्रारंभ कर दिया है।


समर चौहान


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here