
दरअसल, Enchanted By Rfsana नाम के इंस्टाग्राम पेज ने एक पाकिस्तानी ब्राइड की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मैरून रंग की बनारसी साड़ी पहने हुए नजर आ रही है। ऐसे में जब हमने इस दुल्हन के बारे में ज्यादा जानना चाहा तो हमें पता चला कि इस दुल्हन का नाम फजर है, जिन्होंने कुछ दिनों पहले निकाह किया है। ऐसे में सबसे पहले बात करें फजर की मरूनिश डार्क लाल की तो इस बनारसी साड़ी में सुनहरे पोल्का डॉट्स के साथ जरदोजी बॉर्डर शामिल था, जिस उन्होंने साड़ी से मिलते-जुलते घूंघट के साथ कम्पलीट किया था।

अपने ब्राइडल लुक को कम्पलीट करने के लिए फजर ने गोटा पट्टी के काम के साथ नेट फैब्रिक बूटी प्रिंट वाला घूंघट दुपट्टा भी कैरी किया था, जिस पर में उर्दू में ‘निकाह मुबारक’ लिखा हुआ था।

बात करें पाकिस्तानी ब्राइड फजर के ओवरऑल लुक की तो इस खूबसूरत दुल्हन ने चमकीले मेकअप के साथ अपने गालों को ब्लश से हाईलाइट किया हुआ था, जिस पर बोल्ड रेड लिप्स उनके लुक में एक्स्ट्रा ग्लैम को जोड़ने का काम कर रहे थे। यही नहीं, ब्राइडल जूलरी के लिए फजर ने गोल्ड पन्ना चोकर नेकलेस, रानी हार, मंगा टीका, मैचिंग के झुमके के साथ-साथ हथफूल, सोने के कड़े और कलीरे से अपने लुक को एक्सेस किया। भूमि पेडनेकर से लेकर आलिया भट्ट ने एक हफ्ते में पहने ऐसे कपड़े, जिन्हें देख कहोगे- काश! हमारे पास भी होते

हमारी अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ़ इंडिया से इस खूबसूरत दुल्हन के फोटोग्राफरों ने बात करते हुए कहा, ‘फजर उन सबसे खूबसूरत दुल्हनों में से एक है जिनके साथ हमने काम किया है। उन्होंने जो लाल साड़ी पहनी थी वह एक अमेजिंग आइडिया था। हमारे लिए यह कुछ ऐसा था, जो इससे पहले हमने कभी नहीं देखा। (फोटो क्रेडिट-Enchanted By Rfsana)
फजर की खूबसूरती ने हमें ऐश्वर्या राय बच्चन की उस लाल बनारसी सिल्क साड़ी की याद दी, जिसे उन्होंने ईशा अंबानी की शादी में पहना था। वैसे, आप हमें आपको इस दुल्हन का यह अंदाज़ कैसा लगा? इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


