
नई दिल्ली:
Bihar Assembly Election : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने सगंठन में बड़े बदलाव किए हैं. पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री समेत कई बड़े पदों पर नेताओं की जिम्मेदारी सौंपी हैं. बीजेपी द्वारा किए गए संगठनात्मक बदलावों के तहत राम माधव, मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडे को महामंत्री पद से हटा दिया गया है. इन नेताओं की जगह दुष्यंत कुमार गौतम, डी पुरेंदश्वरी, सी टी रवि और तरुण चुग को पार्टी ने नए महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है.
यह भी पढ़ें
वहीं युवा सांसद तेजस्वी सूर्या को बीजेपी युवा मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है. ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के लक्ष्मण, अल्पसंख्य मोर्चा के प्रमुख जमाल सिद्धीकी और लाल सिंह आर्य को एससी मोर्चा के प्रमुख बनाया गया है. समीर ओरांव को एसीटी मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है.
राधा मोहन सिंह, मुकुल राय, रेखा वर्मा, अन्नपूर्णा देवी, भारती भेन शियाल, डी के अरुणा, एम चूबा आव, अब्दुल्ला कुट्टी नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं.
यह भी पढ़ें- भाजपा व JAP कार्यकर्ताओं में झड़प पर बोले तेज प्रताप- BJP दफ्तर से गुजरते वक्त लाठी-डंडा जरूर रखें वरना…
पार्टी ने 5 राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए हैं. जिनमें अनिल बलूनी, संजय मयूख, डॉ संबित पात्रा, सुधांशु त्रिवेदी और शाहनवाज हुसैन का नाम शामिल है. इनके अलावा पार्टी ने 23 प्रवक्ता भी बनाए हैं, नए प्रवक्ताओं में राजीव चंद्रशेखर, संजू वर्मा, इकबाल सिंह लालपुरा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अपराजिता सारंगी, हिना गवित, गुरुप्रकाश, एम किकोन, नुपुर शर्मा, राजू बिष्ट और के के शर्मा के नाम शामिल हैं.
BJP कार्यकर्ताओं से बोले PM मोदी- किसानों के बीच जाकर विधेयक पर बात करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं (BJP Workers) के साथ एक वर्चुअल कार्यक्रम में बातचीत की और किसान विधेयक (Farm Bills 2020) को लेकर विपक्ष के विरोध की आलोचना की. उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से किसानों के बीच जाकर किसान विधेयक पर उनके संदेहों को दूर करने की सलाह दी. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद से ही ‘किसानों और मजदूरों को उलझे हुए वादे और कानून मिले हैं’, और उनकी सरकार ने बड़े सुधार लाने में अहम योगदान दिया है.
संसद में पास हुए तीन बिलों के विरोध में पंजाब और हरियाणा में किसान बड़ा विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि ‘सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को ग्राउंड पर किसानों से संपर्क करना चाहिए और उन्हें नए कृषि सुधारों की अहमियत और जानकारियों को आसान शब्दों में समझाना चाहिए. उन्हें बताना चाहिए कि ये बिल उन्हें कैसे सशक्त करेंगे. जमीन पर हमारा संपर्क वर्चुअल दुनिया में फैले प्रोपगैंडा का मुकाबला करेगा.’
बिहार का चुनावी दंगल, क्या बना रहेगा साथियों का साथ
Source link

