
भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है (प्रतीकात्मक फोटो).
Coronavirus India Updates : भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देश कोरोनावायरस (Coronavirus) की चपेट में हैं. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59,03,932 हो गई है. देश में शुक्रवार को सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार को सुबह 8 बजे तक कोरोना के 85,362 नए मामले सामने आए हैं. देश में पिछले कुछ दिनों में रोजाना 85,000 से ज्यादा नए COVID-19 के मामले दर्ज किए जा रहे हैं. इस दौरान, भारत में कोरोना टेस्टिंग (Coronavirus Testing) में भी तेजी आई है. देश में पिछले 9 दिन में एक करोड़ टेस्ट हुए हैं. दुनिया में अमेरिका के बाद भारत दूसरा सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला देश है. हालांकि भारत की आबादी को देखते हुए प्रति दस लाख टेस्ट के हिसाब से टेस्ट की यह संख्या बहुत कम है. दुनिया भर में अभी तक 3.25 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 9.88 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है.
Source link

