एमपी उपचुनाव: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, 9 उम्मीदवार घोषित

4 सीटों पर अभी नहीं हुआ फैसला

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी के 9 नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया गया है। मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अनुमति से यह सूची जारी की है।

कांग्रेस ने जौरा से पंकज उपाध्याय, सुमावली से अजव कुशवाहा, ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार, पोहरी से हरिवल्लभ शुक्ला, मुंगावली से कन्हैयाराम लोधी, सुरखी से पारूल साहू, मांधता से उत्तम राजनारायान सिंह, बदनावर से अभिषेक सिंह टिंकू बना और सुवासरा से राकेश पाटीदार को उम्मीदवार बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here