India registers 82170 new COVID19 cases in last 24 hours, 1039 Coronavirus deaths – भारत में COVID-19 मरीज़ों का आंकड़ा 60 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 82,170 नए केस, 1,039 की मौत

भारत में COVID-19 मरीज़ों का आंकड़ा 60 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 82,170 नए केस, 1,039 की मौत

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 60 लाख के पार (फाइल फोटो)

खास बातें

  • अब तक कुल मामले 60 लाख के पार
  • पिछले 24 घंटे में नए मामले- 82,170
  • पिछले 24 घंटे में हुई मौत- 1039

नई दिल्ली:

देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत में COVID-19 मरीज़ों का आंकड़ा 60 लाख के पार पहुंच गया है. कोरोना संक्रमण के 60 लाख मामले रिपोर्ट करने वाला दुनिया का दूसरा देश भारत बन गया है. अमेरिका पहला देश है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 82,170 मामले सामने आए. इसी के साथ कोरोना संक्रमितों की कुल तादाद 60,74,702 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों यानी एक दिन में 1,039 लोगों की वायरस की वजह से मौत हुई है. अब तक कुल 95542 लोगों की जान जा चुकी है.

यह भी पढ़ें

हालांकि, राहत की बात यह है कि देश में 50 लाख से ज्यादा लोग कोरोनावायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 50,16,520 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 74,893 मरीज ठीक हुए हैं. देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 9,62,640 है.

COVID-19 के 60 लाख मामले 242 दिन में
कोरोनावायरस और उससे फैलने वाली महामारी, यानी COVID-19 का प्रकोप पिछले कई महीनों से दुनियाभर में आतंक मचाए हुए है… हिन्दुस्तान में इस रोग की चपेट में आने वालों की तादाद एक लाख, यानी 1,00,000 तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई, और अब देश में एक लाख केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ते जा रहे हैं… भारत को 60 लाख पुष्ट मामलों का आंकड़ा पार करने में कुल 242 दिन लगे हैं…
तिथि कुल मामले समय लगा
19 मई 1,01,139 110 दिन
3 जून 2,07,615 15 दिन
13 जून 3,08,993 10 दिन
21 जून 4,10,461 8 दिन
27 जून 5,08,953 6 दिन
2 जुलाई 6,04,641 5 दिन
7 जुलाई 7,19,665 5 दिन
11 जुलाई 8,20,916 4 दिन
14 जुलाई 9,06,752 3 दिन
17 जुलाई 10,03,832 3 दिन
20 जुलाई 11,18,043 3 दिन
23 जुलाई 12,38,635 3 दिन
25 जुलाई 13,36,861 2 दिन
27 जुलाई 14,35,453 2 दिन
29 जुलाई 15,31,669 2 दिन
31 जुलाई 16,38,870 2 दिन
2 अगस्त 17,50,723 2 दिन
3 अगस्त 18,03,695 1 दिन
5 अगस्त 19,08,254 2 दिन
7 अगस्त 20,27,074 2 दिन
9 अगस्त 21,53,010 2 दिन
10 अगस्त 22,15,074 1 दिन
12 अगस्त 23,29,638 2 दिन
14 अगस्त 24,61,190 2 दिन
15 अगस्त 25,26,192 1 दिन
17 अगस्त 26,47,663 2 दिन
18 अगस्त 27,02,742 1 दिन
20 अगस्त 28,36,925 2 दिन
21 अगस्त 29,05,823 1 दिन
23 अगस्त 30,44,940 2 दिन
24 अगस्त 31,06,348 1 दिन
26 अगस्त 32,34,474 2 दिन
27 अगस्त 33,10,234 1 दिन
29 अगस्त 34,63,972 2 दिन
30 अगस्त 35,42,733 1 दिन
31 अगस्त 36,21,245 1 दिन
2 सितंबर 37,69,529 2 दिन
3 सितंबर 38,53,406 1 दिन
4 सितंबर 39,36,747 1 दिन
5 सितंबर 40,23,179 1 दिन
6 सितंबर 41,13,811 1 दिन
7 सितंबर 42,04,613 1 दिन
9 सितंबर 43,70,128 2 दिन
10 सितंबर 44,65,863 1 दिन
11 सितंबर 45,62,414 1 दिन
12 सितंबर 46,59,984 1 दिन
13 सितंबर 47,54,356 1 दिन
14 सितंबर 48,46,427 1 दिन
15 सितंबर 49,30,236 1 दिन
16 सितंबर 50,20,359 1 दिन
17 सितंबर 51,18,253 1 दिन
18 सितंबर 52,14,677 1 दिन
19 सितंबर 53,08,014 1 दिन
20 सितंबर 54,00,619 1 दिन
22 सितंबर 55,62,663 2 दिन
23 सितंबर 56,46,010 1 दिन
24 सितंबर 57,32,518 1 दिन
25 सितंबर 58,18,570 1 दिन
27 सितंबर 59,92,532 2 दिन
28 सितंबर 60,74,702 1 दिन

देश में कोरोना रिकवरी रेट 82.58 प्रतिशत पर है. वहीं, एक्टिव मरीज़ 15.84 फीसदी और डेथ रेट 1.57 प्रतिशत है. कुल टेस्ट में संक्रमित मरीज निकलने की दर यानी पॉजिटिविटी रेट 11.58 प्रतिशत है. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 7,09,394 टेस्ट हुए. अब तक कुल 7,19,67,230 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है.

पिछले 24 घंटे में नए मामले- 82,170

अब तक कुल मामले-60,74,702

पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मरीज- 74,893

अब तक कुल ठीक हुए मरीज- 50,16,520

पिछले 24 घंटे में हुई मौत- 1039

अब तक हुई कुल मौत- 95,542

वीडियो: स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने NDTV से कहा, ‘कोरोना महामारी के हर पहलू की हो रही स्टडी’


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here