Vice President of India M Venkiah Naidu tests positive for coronavirus – उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कुल संक्रमितों की संख्या 61 लाख के आंकड़े को पार कर गई है. पिछले 24 घंटों (सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक) में 70,589 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं.इधर देश के उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू(M Venkaiah Naidu) भी कोरोना वायरस से संक्रमित संक्रमित हो गए हैं.उप राष्ट्रपति (Vice President) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी सूचना दी गयी है.

ट्वीट में लिखा गय़ा है कि भारत के उपराष्ट्रपति ने आज सुबह एक नियमित COVID-19 जांच करवाया जिसमें वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. हालांकि वो असिम्पमेटिक मरीज के रूप में हैं. उनका स्वास्थ्य भी अच्छा है. उन्हें घर में ही क्वॉरेटीन रहने की सलाह दी गयी है. उनकी पत्नी उषा नायडू जांच में नेगेटिव पायी गयी हैं.

बताते चले कि कोरोना वायरस और डेंगू से पीड़ित दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की हालत में सुधार हो रहा है. दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा है कि अब काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं. बता दें कि डिप्टी सीएम सिसोदिया कोरोना और डेंगू के चलते दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में बीते हफ्ते भर्ती हुए थे. सिसोदिया को मैक्स साकेत अस्पताल में प्लाज्मा थेरेपी भी दी गई.डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा ‘अब मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं. अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले 1 से 2 दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाऊंगा.’




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here