उन्होंने बताया कि मुंगेली से 44, सरगुजा से 98, कोरिया से 34, सूरजपुर से 35, बलरामपुर से 21, जशपुर से नौ, बस्तर से 44, कोंडागांव से 13, दंतेवाड़ा से 107, सुकमा से 69, कांकेर से 19, नारायणपुर से 19 तथा बीजापुर से 33 मामले आए हैं. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1,10,655 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. राज्य में 78,514 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं. वर्तमान में 31,225 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में अब तक 916 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में अब तक सबसे अधिक 33,285 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. वहीं, जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित 420 लोगों की मौत हुई है.
शुक्रवार को 710 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई थी
बता दें कि बीते 26 सितंबर को खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,942 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. तब राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 98,565 हो गई थी. राज्य में शुक्रवार को 710 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों (Hospitals) से छुट्टी दी गई थी, वहीं 5125 लोगों ने घर में पृथक-वास पूर्ण किया था. राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 11 लोगों की मौत हुई थी. तब अधिकारियों ने बताया था कि रायपुर जिले से 580, दुर्ग से 396, राजनांदगांव से 167, बालोद से 62, बेमेतरा से 82, कबीरधाम से 52, धमतरी से 81, बलौदाबाजार से 64, महासमुंद से 52, गरियाबंद से 70, बिलासपुर से 218, रायगढ़ से 213 मामले आए हैं.

