Sushants father meets CM Nitish Kumar, expresses gratitude for recommending CBI inquiry – सुशांत के पिता ने सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात, CBI जांच की सिफारिश के लिए जताया आभार

सुशांत के पिता ने सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात, CBI जांच की सिफारिश के लिए जताया आभार

सुशांत के पिता ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की.

पटना:

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आज पटना में मुलाकात की. सुशांत के पिता ने नीतीश कुमार को सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश करने के लिए धन्यवाद दिया. मुख्यमंत्री नीतीश और सुशांत के पिता केके सिंह ने मामले की संक्षिप्त चर्चा की. सुशांत के पिता के साथ उनकी बड़ी बेटी और दामाद सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें

सुशांत के पिता ने कहा कि अगर बिहार के मुख्यमंत्री मामले में हस्तक्षेप नहीं करते तो उनके बेटे की मौत की सीबीआई जांच नहीं हो पाती और महाराष्ट्र सरकार मामले को बंद कर देती. पटना में जन्मे सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून को मुंबई के बांद्रा में उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया. इसके बाद सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में FIR दर्ज कराई थी. सुशांत के पिता का आरोप है कि रिया ने सुशांत के पैसो की धांधली की और सुशांत को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया.

यह भी पढ़ें:किस बात पर हुई थी सुशांत सिंह राजपूत से अनबन? रिया चक्रवर्ती के वकील ने बताया

बता दें कि मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है. मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर सुशांत के पिता और उनके परिवार को बताया कि राज्य सरकार को तब शक हुआ जब मुंबई पुलिस ने पटना पुलिस के अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के एक अधिकारी को 3 अगस्त को मुंबई में क्वॉरंटीन किया गया. बिहार सरकार ने इन घटनाओं के कारण केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से इस मामले की जांच करने के लिए सिफारिश की थी.

गौरतलब है कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में मनी-लॉन्ड्रिंग से लेकर ड्रग सौदों तक कई मोड़ देखे जा चुके हैं. फिलहाल ड्रग्स एंगल की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  कर रहा है , जिसने दीपिका पादुकोण और सारा अली खान से पूछताछ की है.

यह भी पढ़ें:सुशांत केस में मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाने वाले चैनल अब CBI से पूछें सवाल: संजय राउत

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ दलों के कुछ नेताओं ने आरोप लगाया है कि बिहार सरकार ने अगले महीने होने वाले राज्य चुनाव के चलते सुशांत की मौत का राजनीतिकरण किया.  इसके जवाब में जेडीयू के नेताओं ने कहा है कि सुशांत की मौत का राजनीतिकरण नहीं कर रहे हैं, लेकिन राज्य में लोगों की भावना को देखते हुए, वे अभिनेता के लिए न्याय चाहते हैं.

शिवसेना ने आरोप लगाया गया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता के परिवार के लिए सहानुभूति की लहर को अपने पक्ष में भुनाना चाहते हैं. 

शॉविक और रिया चक्रवर्ती समेत 5 आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here