Tihar Jail Undertrial prisoner murder case accused prisoners photos video with knife

तिहाड़ जेल में विचाराधीन कैदी की हत्या, कैदियों ने सबूत देकर की CBI जांच की मांग

सन्नी उर्फ सिकंदर डोगरा.

खास बातें

  • तिहाड़ जेल में कैदी की हत्या
  • चाकू से गोदकर किया मर्डर
  • जेल के अंदर कैसे आया चाकू?

नई दिल्ली:

दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में विचाराधीन कैदी की हत्या के मामले में जेल के अंदर से वीडियो शूट कर साथी कैदियों ने सच्चाई बयां की है और इस केस की CBI जांच की मांग की है. आरोपियों के जेल के अंदर चाकुओं के साथ सिगरेट पीते और मोबाइल इस्तेमाल करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं. इस मामले में देश की सबसे सुरक्षित माने जाने वाली तिहाड़ जेल में सुरक्षा की पोल खुल गई है. यहां एक विचाराधीन कैदी की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई और प्रशासन मूकदर्शक बनकर बैठा रहा. अब जब इस मामले को दबाने की कोशिश की गई तो जेल में बंद कैदियों ने प्रशासन की पोल खोलने के लिए जेल के अंदर से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. इसमें वो मर्डर की पूरी कहानी सिलसिलेवार तरीके से बता रहे हैं और साथ ही तिहाड़ जेल प्रशासन पर सनसनीखेज इल्जाम भी लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें

दरअसल जून 2020 को सन्नी उर्फ सिकंदर डोगरा नाम के युवक को अवैध हथियार रखने के जुर्म में तिहाड़ जेल नंबर 1 में लाया गया था. उसने जेल में बिक रहे नशीले पदार्थों की शिकायत प्रशासन को की थी. उसके बाद जेल में नशीले पदार्थों को बेचने का काम करने वाले लोग उससे दुश्मनी रखने लगे. 24 सितंबर को दोपहर में सद्दाम, शादाब, शफान और शरीफ नाम के अभियुक्तों ने सन्नी को जेल के अंदर दौड़ा-दौड़ाकर उसकी हत्या कर दी, जिसके चश्मदीद कई कैदी हैं.

कैब ड्राइवर की हत्या, हत्यारों ने कथित रूप से जय श्रीराम का नारा लगवाकर जान ली

इस वारदात के बाद सन्नी डोगरा को जेल के अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. इस मामले में थाना हरिनगर में FIR 556 दर्ज की गई, जिसमें जेल वॉर्डन के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया और सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. जेल में सरेआम हुई इस हत्या से सब सन्न रह गए और मृतक के परिवार को भी कई घंटों तक अंधेरे में रखा गया. कई घंटे थाना अस्पताल और जेल के चक्कर काटने के बाद उन्हें पता चला कि सन्नी डोगरा की मौत हो गई है. सन्नी पांच बहनों का एकलौता भाई था.

होनहार सुदीक्षा भाटी की मौत से उठा पर्दा, बुलंदशहर SSP ने बताई पूरी कहानी

परिजन सन्नी की हत्या के बाद सदमे में हैं और रो-रोकर इंसाफ की भीख मांग रहे हैं. सन्नी की मां का कहना है, जब जेल में सुई भी ले जाना प्रतिबंध है तो जेल में चाकू कहां से आ गए. उन्होंने जेल प्रशासन की मिलीभगत से अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. इस हत्या के बाद तिहाड़ जेल नंबर 1 में कैदियों ने विद्रोह कर दिया है और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. उनका कहना है कि यह एक सुनियोजित साजिश है, जिसमें जेल के अधिकारी शामिल हैं. उन्होंने आरोपियों के जेल में चाकुओं के साथ और सिगरेट पीते हुए फोटो भी सबूत के साथ वायरल कर दिए हैं.

उत्तर प्रदेश : पुजारी के पोते पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

वही इस मामले में जब तिहाड़ प्रशासन से बात की गई तो उन्होंने फोन पर बताया कि इस पूरे मामले में पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया गया है और जांच की जा रही है. जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि जेल के अंदर वीडियो कैसे बनाया गया, इसकी जांच की जा रही है, जो एक हफ्ते में पूरी हो जाएगी.

VIDEO: दिल्ली : कैब ड्राइवर की ग्रेटर नोएडा में हत्या


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here