महात्मा गाँधी और पं. लाल बहादुर शास्त्री पर ऑनलाइन प्रदर्शनी का उद्घाटन


महात्मा गाँधी और पं. लाल बहादुर शास्त्री पर ऑनलाइन प्रदर्शनी का उद्घाटन


 


भोपाल : गुरूवार, अक्टूबर 1, 2020, 18:29 IST

संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित दुर्लभ अभिलेखों एवं छायाचित्रों की ऑनलाइन प्रदर्शनी महात्मा गाँधी-उनका जीवन एवं स्वाधीनता आंदोलन में योगदान का उद्घाटन गुरुवार को संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने किया। संचालनालय द्वारा पं. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन पर आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।

मंत्री सुश्री ठाकुर ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलकर देश को आजादी दिलाने वाले महात्मा गाँधी और पं. लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। उन्होंने कहा कि कई महापुरुषों ने आजादी की लड़ाई में अपना तन, मन, धन और परिवार सब कुछ न्यौछावर कर दिया। संचालनालय द्वारा प्रदर्शनी में प्रमाणित दस्तावेजों को दिखाया गया है, जिससे वर्तमान पीढ़ी को उनके द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी मिलती है। प्रदर्शनी में महात्मा गाँधी के प्रारंभिक जीवन, उनके परिवार, स्वाधीनता आंदोलन में उनके योगदान यथा- असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन एवं भारत छोड़ो आंदोलन में उनके योगदान से संबंधित महत्वपूर्ण, ऐतिहासिक अभिलेख एवं छायाचित्र प्रदर्शित किये गये।

प्रदर्शनी के बारे में जानकारी एवं कार्यक्रम का संचालन संचालनालय की उप संचालक डॉ. गीता सभरवाल ने किया। प्रदर्शनी संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय की विभागीय वेबसाइट www.archaeology.mp.gov.in पर देखी जा सकती है।


दुर्गेश रायकवार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here