US President Donald Trump closest advisors Hope Hicks tested Covid 19 positive

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) कोरोना (Corona) पॉजिटिव हो गए हैं. ट्रंप ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.

 

इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेहद करीबी महिला सहयोगी होप हिक्स (Hope Hicks) कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाई गई थीं. इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने भी COVID-19 टेस्ट करवाया था. उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. रिपोर्ट आते ही वे क्वारंटाइन हो गए हैं.

ट्रंप के साथ की थी यात्रा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की काउंसलर हिक्स हाल ही में ट्रंप के साथ ओहियो में आयोजित पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में भाग लेने के लिए पहुंची थीं. हिक्स का कोरोना वायरस टेस्ट (Coronavirus Test) पॉजिटिव आने के बाद सबका ध्यान ट्रंप की तरफ ही था. 

ये भी पढ़ें: अरुणाचल पर अमेरिका का आया रिएक्शन, इस ‘दोस्ती’ को देख जल उठेगा चीन

ट्रंप के दामाद भी देखे गए थे साथ
हिक्स को ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर, डैन स्कैविनो और निकोलस लूना के साथ मरीन वन में भी देखा गया था. हैरत की बात यह है कि इनमें से कोई भी उस वक्त फेस मास्क नहीं पहने हुए था.

व्हाइट हाउस को लेकर अटकलें
खबरों को मुताबिक हिक्स के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी व्हाइट हाउस में कोई खास एहतियाती कदम नहीं उठाए गए हैं. हालांकि व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जुड डीरे ने कहा है, ‘राष्ट्रपति अपने साथ अमेरिकी लोगों के लिए काम करने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति गंभीर हैं.’ जुड ने यह भी कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनके साथ यात्रा करने वालों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए हमेशा एहतियातन उपाय बरते जाते हैं.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here