Hathras:Upper castes holds meeting in support of Accused, Who gang raped Dalit woman – हाथरस कांड की पीड़िता के घर के पास हुई सभा, आरोपियों के लिए न्याय की उठी मांग

हाथरस कांड की पीड़िता के घर के पास हुई सभा, 'आरोपियों के लिए न्याय' की उठी मांग

हाथरस में पीड़िता के घर के पास बड़ी सभा का आयोजन (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

हाथरस (Hathras) के जिस गांव में 20 साल की दलित युवती के साथ गैंगरेप (Gangrape) और हत्या की वारदात हुई है वहां पर रविवार को एक बैठक आयोजित की गई. तथाकथित ऊंची जातियों के लोग हाथरस कांड में गिरफ्तार लोगों के समर्थन में आज एक बैठक कर रहे हैं. इस दौरान, एक आरोपी का परिवार भी इस सभा में शामिल है. हाथरस में दलित युवती के गैंगरेप और हत्या को लेकर पूरे देश में रोष है. इस मामले में जो भी दोषी हों, उन्हें सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग उठ रही है. बीजेपी नेता राजवीर सिंह पहलवान के घर में यह बैठक हुई. उन्होंने कहा कि वह इस बैठक में “पूरी क्षमता” के साथ शामिल होंगे. 

यह भी पढ़ें

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता के घर चल रही बैठक खत्म हो गई है. बीजेपी नेता का कहना है कि ये स्वागत समारोह था. सीबीआई जांच की स्वागत करने के लिए यहां लोग आए हैं. किसी को बुलाया नहीं गया था. आरोपी लवकुश की मां भी यहां आई थी. सुबह CDO ने समझाने की कोशिश की थी, लेकिन उसके बावजूद मीटिंग की गई.

बता दें कि दलित युवती की इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में 29 सितंबर को मौत हो गई थी. स्थानीय पुलिस ने इस मामले को जिस तरह से संभाला उसे लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर आलोचना हो रही है. पुलिस ने आनन-फानन में रात 2 बजे युवती का अंतिम संस्कार कर दिया. इस दौरान, पीड़िता का परिवार भी नहीं था. इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

बैठक के आयोजकों में से एक ने कहा, “हमने बैठक के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया है. महिला (पीड़िता) के परिवार के खिलाफ भी प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जानी चाहिए. आरोपियों को निशाना बनाया गया है.”

इससे पहले, शुक्रवार को भी सवर्ण समाज के लोगों ने महिला के गांव के नजदीक बैठक की थी. इस दौरान, सवर्ण समाज के लोगों ने मांग की थी कि इस पूरे मामले की जांच सीबीआई करे और जो निर्दोष लोगों को छोड़ा जाए. 

वीडियो: हाथरस में आज फिर होगी सवर्णों की बैठक


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here