
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 65 लाख के पार पहुंच गए हैं.
Coronavirus India Updates: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 65 लाख के पार पहुंच गए हैं जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 55 लाख से ज्यादा हो गई है. इसके साथ ही देश में इस संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 84.13 फीसदी हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण की वजह से 940 लोगों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1,01,782 हो गई. वहीं एक दिन में 75,829 लोग संक्रमित पाए गए हैं और इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,49,373 हो गई. वहीं आंकड़े के अनुसार स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 55,09,966 है. देश में फिलहाल 9,37,625 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 14.32 फीसदी है. कोविड-19 मृत्यु दर अब घटकर 1.55 फीसदी रह गई है.
Coronavirus India Updates in Hindi:
पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,357 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,70,331 हो गई.
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और लोगों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 743 हो गयी. वहीं संक्रमण के 933 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 87210 हो गयी.
गुजरात में कोविड-19 के 1,302 नए मामले
गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 1,302 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 1,42,700 हो गई.
कर्नाटक में कोविड-19 के 10,415 नये मरीज सामने आए
कर्नाटक में रविवार को कोविड-19 के 10,415 नये मरीजों के सामने आने के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,40,661 हो गई है. सप्ताह में यह तीसरी बार है जब कोविड-19 के 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं.
Source link

