China amassed 60,000 troops along the Line of Actual Control with India: Mike Pompeo – भारत की उत्तरी सीमा पर चीन ने की 60,000 सैनिकों की तैनाती, अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा 

भारत की उत्तरी सीमा पर चीन ने की 60,000 सैनिकों की तैनाती, अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा 

भारत चीन सीमा विवाद चीन ने सैनिकों को किया तैनात (फाइल फोटो)

वाशिंगटन :

LAC पर भारत और चीन के मध्य तनाव जारी है. सीमा पर गतिरोध के बीच चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर 60,000 से ज्यादा सैनिकों को जमा कर रखा है. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ (Mike Pompeo) ने यह बात कही. उन्होंने चीन के “बुरे रवैये” और क्वाड देशों के लिए चेतावनी खड़ी करने को लेकर निशाना साधा. क्वाड समूह के देशों में अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को टोक्यो में मुलाकात की. कोरोनावायरस महामारी शुरू होने के बाद यह पहली आमने-सामने की वार्ता है. 

यह भी पढ़ें

चारों देशों की यह बैठक हिंद-प्रशांत, दक्षिणी चीन सागर और पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन के आक्रामक सैन्य रुख के बीच जापान की राजधानी टोक्यो में हुई. 

टोक्यो बैठक में हिस्सा लेकर लौटे अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में कहा, “भारतीय अपनी उत्तरी सीमा पर 60,000 चीनी सैनिकों की मौजूदगी देख रहे हैं.” 

चीन के साथ LAC पर तनाव; अमेरिका के विदेश मंत्री बोले- भारत को सहयोगी के रूप में US की जरूरत

उन्होंने कहा, “मैं भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के अपने समकक्ष विदेश मंत्रियों के साथ था. यह एक प्रारूप है, जिसे हम क्वाड कहते हैं, चार बड़े लोकतंत्र, चार ताकतवर अर्थव्यवस्थाएं, चार देश, जिनमें से सबकी असल चिंता चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से खड़े किए जोखिम से जुड़ी है.” 

वीडियो: लद्दाख में चीन के साथ तनाव के बीच LAC पर तैनात दिखे भारतीय सेना के T-90 टैंक


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here