India registers 66732 new COVID19 cases in last 24 hours, 816 Coronavirus deaths – भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 66,732 नए COVID-19 केस, कोरोनावायरस से 816 की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 66,732 नए COVID-19 केस, कोरोनावायरस से 816 की मौत

Coronavirus in India: कोरोना संक्रमितों की संख्या 71 लाख के पार पहुंची

नई दिल्ली:

Coronavirus in India: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 71 लाख के पार पहुंच गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 66,732 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 71,20,538 हो गए हैं इसी अवधि में इसी अवधि में 816 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,09,150 हो गई है. आंकड़ों के अनुसार, इस समय देश में 8,61,853 लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं अब तक 61,49,535 लोग इस वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं, पिछले 24 घंटों में 71,559 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं.

यह भी पढ़ें

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 110 दिन में एक लाख के पार पहुंचे थे, जबकि इसके बाद 59 दिन में मामले 10 लाख से अधिक हो गए. कोविड-19 के कारण मृत्युदर 1.53 प्रतिशत है. रिकवरी रेट 86.36 फीसदी है, पॉजिटिविटी रेट 6.7 प्रतिशत है तो वहीं कुल 12.1 प्रतिशत मामले एक्टिव हैं.   

COVID-19 के 71 लाख मामले 256 दिन में
COVID-19, यानी कोरोनावायरस से फैलने वाली महामारी का प्रकोप पिछले कई महीनों से दुनियाभर में आतंक मचाए हुए है… हिन्दुस्तान में इस रोग की चपेट में आने वालों की तादाद एक लाख, यानी 1,00,000 तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई, और देश में एक लाख नए केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ने लगे… भारत को 71 लाख पुष्ट कोविड-19 मामलों का आंकड़ा पार करने में कुल 256 दिन लगे हैं…
तिथि कुल मामले समय लगा
19 मई 1,01,139 110 दिन
3 जून 2,07,615 15 दिन
13 जून 3,08,993 10 दिन
21 जून 4,10,461 8 दिन
27 जून 5,08,953 6 दिन
2 जुलाई 6,04,641 5 दिन
7 जुलाई 7,19,665 5 दिन
11 जुलाई 8,20,916 4 दिन
14 जुलाई 9,06,752 3 दिन
17 जुलाई 10,03,832 3 दिन
20 जुलाई 11,18,043 3 दिन
23 जुलाई 12,38,635 3 दिन
25 जुलाई 13,36,861 2 दिन
27 जुलाई 14,35,453 2 दिन
29 जुलाई 15,31,669 2 दिन
31 जुलाई 16,38,870 2 दिन
2 अगस्त 17,50,723 2 दिन
3 अगस्त 18,03,695 1 दिन
5 अगस्त 19,08,254 2 दिन
7 अगस्त 20,27,074 2 दिन
9 अगस्त 21,53,010 2 दिन
10 अगस्त 22,15,074 1 दिन
12 अगस्त 23,29,638 2 दिन
14 अगस्त 24,61,190 2 दिन
15 अगस्त 25,26,192 1 दिन
17 अगस्त 26,47,663 2 दिन
18 अगस्त 27,02,742 1 दिन
20 अगस्त 28,36,925 2 दिन
21 अगस्त 29,05,823 1 दिन
23 अगस्त 30,44,940 2 दिन
24 अगस्त 31,06,348 1 दिन
26 अगस्त 32,34,474 2 दिन
27 अगस्त 33,10,234 1 दिन
29 अगस्त 34,63,972 2 दिन
30 अगस्त 35,42,733 1 दिन
31 अगस्त 36,21,245 1 दिन
2 सितंबर 37,69,529 2 दिन
3 सितंबर 38,53,406 1 दिन
4 सितंबर 39,36,747 1 दिन
5 सितंबर 40,23,179 1 दिन
6 सितंबर 41,13,811 1 दिन
7 सितंबर 42,04,613 1 दिन
9 सितंबर 43,70,128 2 दिन
10 सितंबर 44,65,863 1 दिन
11 सितंबर 45,62,414 1 दिन
12 सितंबर 46,59,984 1 दिन
13 सितंबर 47,54,356 1 दिन
14 सितंबर 48,46,427 1 दिन
15 सितंबर 49,30,236 1 दिन
16 सितंबर 50,20,359 1 दिन
17 सितंबर 51,18,253 1 दिन
18 सितंबर 52,14,677 1 दिन
19 सितंबर 53,08,014 1 दिन
20 सितंबर 54,00,619 1 दिन
22 सितंबर 55,62,663 2 दिन
23 सितंबर 56,46,010 1 दिन
24 सितंबर 57,32,518 1 दिन
25 सितंबर 58,18,570 1 दिन
27 सितंबर 59,92,532 2 दिन
28 सितंबर 60,74,702 1 दिन
29 सितंबर 61,45,291 1 दिन
30 सितंबर 62,25,763 1 दिन
1 अक्टूबर 63,12,584 1 दिन
3 अक्टूबर 64,73,544 2 दिन
4 अक्टूबर 65,49,373 1 दिन
5 अक्टूबर 66,23,815 1 दिन
7 अक्टूबर 67,57,131 2 दिन
8 अक्टूबर 68,35,655 1 दिन
9 अक्टूबर 69,06,151 1 दिन
11 अक्टूबर 70,53,806 2 दिन
12 अक्टूबर 71,20,538 1 दिन

कोविड-19 के कारण मृत्युदर 1.53 प्रतिशत है. रिकवरी रेट 86.36 फीसदी है, पॉजिटिविटी रेट 6.7 प्रतिशत है तो वहीं कुल 12.1 प्रतिशत मामले एक्टिव हैं. कोरोना संक्रमित मामलों में भारत विश्व में दूसरे पायदान पर है. अमेरिका सर्वाधिक 77 लाख से ज्यादा मामलों (77,61,673) मामलों के साथ शीर्ष पर है, वहीं भारत में संक्रमितों की संख्या 71 लाख के चिंताजनक आंकड़े को पार कर चुकी है. तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां यह संख्या 50 लाख को पार (50,94,979) कर चुकी है, वहीं 12,91,687 मामलों के साथ रूस चौथे और  कोलंबिया 9,11,316 पांचवें नंबर पर काबिज है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here