यहां देखें वीडियो
जानें बालों में प्याज लगाने की सही विधि-
- ताजा प्याज लें और इसका रस निकालने के लिए इसे अच्छी तरह से पीस लें।
- फिर कॉटन बॉल की मदद से रस को अपने स्कैल्प पर लगाएं।
- एक बार रस बालों में लग जाने के बाद, इसे कुछ समय के लिए छोड़ दें।
- फिर इसे पैराबेन-मुक्त शैंपू का उपयोग करके धो लें।
- मलाइका के अनुसार, इस रेमिडी को सप्ताह में एक जरूर करें।
बालों के लिए कैसे फायदेमंद है प्याज का रस
प्याज के रस में सल्फर होता है, जो आपके पोर्स को पोषण देता है और उन्हें दोबारा से एक्टिव करने में मदद करता है। सल्फर बालों को पतला और टूटने से भी रोकता है। प्याज के रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को सफेद होने से भी रोकता है।
इस विधि से भी लगा सकते हैं प्याज का रस
प्याज के रस के 3 बड़े चम्मच और जैतून के तेल के 11/2 बड़े चम्मच का एक मिश्रण तैयार करें। इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और 5 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसे 2 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर एक माइल्ड शैंपू का उपयोग करके बालों को धो लें। दो दिनों में एक बार इस तेल को लगाने से आपको काफी फायदा मिलेगा। जैतून के तेल में रूसी से लड़ने के गुण होते हैं और यह बालों के विकास को बढ़ावा देता है। साथ ही, यह आपके बालों को कंडीशन भी कर सकता है।
Also read: एक ही हफ्ते में बाल बन जाएंगे काले और घने, जानें कैसे लगाएं प्याज का रस
मलाइका के ये टिप्स और ट्रिक्स हम में से हर किसी के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, क्योंकि बिपाशा बसु जैसी कई हस्तियां हैं जिन्होंने सिल्की स्मूद बालों के लिए प्याज के रस को लगाने की सलाह दी है।


