गला फिट हो तो पिएं ऐसा दूध
-गला खराब होने की स्थिति में आप फ्रिज से इस दूध को निकालकर 15 से 20 मिनट के लिए सामान्य तापमान पर रख दीजिए और फिर इसके पी लीजिए। आपको तुरंत राहत मिलेगी।
खट्टी डकार से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे, दूर होगी गले में जलन की समस्या?
दूध की लस्सी पिएं
-दूध और पानी को बराबर मात्रा में लेकर इसमें बूरा मिला लें। अब इसे घूंट-घूंट करके आराम से पिएं। ध्यान रखें एक सांस में नहीं गटकना है बल्कि धीरे-धीरे पीना है। जब तक आपका लस्सी का गिलास खत्म होगा, सीने की जलन पूरी तरह शांत हो चुकी होगी।
सीने की जलन शांत करने के घरेलू तरीके
आंवला चूर्ण खाएं
-कच्चा आंवला, आंवला चूर्ण या आंवला कैंडी, जो भी आपके पास उपलब्ध हो आप उसका सेवन करके सीने की जलन को शांत कर सकते हैं। लेकिन सबसे बेहतर यही होगा कि आप आधा चम्मच आंवला चूर्ण लेकर इसे ताजे पानी के साथ खा लें। आपको चंद मिनटों में आराम मिल जाएगा।
पेट अफरने की समस्या इन घरेलू तरीकों से होगी दूर
केला खाएं
-सीने की जलन को शांत करने में केला एक बहुत गुणकारी फल है। जब भी आप सीने की जलन से परेशान हों और आपको केला मिल जाए तो बिना समय गंवाए केले का सेवन करें। सीने की जलन शांत होगी और आप ठंडक का अहसास करेंगे।
ज्यादा मिर्च का खाना खाने से भी हो सकती है सीने पर जलन
ताजा पानी पिएं
-सीने की जलन को शांत करने के लिए आप एक गिलास ताजा पानी लेकर उसमें दो चुटकी काला नमक और 1 चम्मच बूरा या चीनी मिलाकर उसका सेवन करें। आपको तुरंत राहत मिलेगी।
Source link


