CPC in consistent violation of most basic, fundamental human rights of own people: Pompeo | मानवाधिकारों के मुद्दे पर अमेरिका ने चीन को फिर लिया आड़े हाथ, बताई अपनी रणनीति

वॉशिंगटन: मानवाधिकारों (Human Rights) के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र (United States) ने एक बार फिर चीन (China) पर निशाना साधा है. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ (Mike Pompeo) का कहना है कि चीन की कम्युनिस्ट सरकार (CPC) अपने ही लोगों के मानवाधिकारों को कुचलने में लगी है. 

पोम्पिओ ने बुधवार को चीन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि CPC न केवल अपने लोगों के मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है बल्कि उनकी स्वतंत्रता पर अंकुश लगा रही है. यह चीन की कम्युनिस्ट पार्टियों का इतिहास रहा है.

हमने कई फैसले लिए
अमेरिकी विदेश मंत्री ने आगे कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमें निर्देशित किया है कि हम चीन के लोगों की आजादी, उनकी गरिमा बनाये रखने के लिए यथासंभव कदम उठाएं. हमने इस संबंध में कई फैसले भी लिए हैं. शिनजियांग प्रांत से लेकर तिब्बत तक चीनी सरकार अपनी दमनकारी नीतियों से लोगों की आजादी छीन रही है. वहां लोगों की मानवीय गरिमा को कुचला जा रहा है.

UNHRC में चीन, रूस और क्यूबा की जीत से अमेरिका नाराज, दिया यह बयान

हमारी केवल एक ही मांग
माइक पोम्पिओ ने कहा, मैं शिनजियांग और तिब्बत के साथ ही हांगकांग को भी जोड़ना चाहूंगा, जहां चीन विरोधी आवाजों को दबाया जा रहा है. लोगों से उनकी स्वतंत्रता छीनी जा रही है. हम चीन की सरकार से केवल वही मांग करते हैं, जो हम दुनिया के सभी देशों से करते हैं –  प्रत्येक नागरिक की बुनियादी स्वतंत्रता, मानवीय गरिमा, धार्मिक स्वतंत्रता को संरक्षित करना, उनके मानाधिकारों की रक्षा करना. 

मिलकर करें काम
अमेरिकी विदेश मंत्री ने चीन के खिलाफ अपनी रणनीति का जिक्र करते हुए कहा कि हम एक ऐसा गठबंधन बनाने के लिए सबकुछ करेंगे, जो यह समझे कि चीन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना कितना जरूरी है और इसके लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करे. 

देनी होगी जानकारी
पोम्पिओ ने आगे कहा कि एक दिन पहले, विदेश विभाग ने सार्वजनिक रूप से अपनी नीति की घोषणा करते हुए कहा था कि जो थिंक टैंक चीन सहित विदेशी सरकारों से धन स्वीकार करते हैं, उन्हें सार्वजनिक रूप से उस जानकारी का खुलासा करना चाहिए. हमें लगता है कि यह महत्वपूर्ण है और अमेरिकी लोग जानना चाहते हैं कि हमारे थिंक टैंक को कौन प्रभावित कर रहा है, ताकि वे अपने द्वारा प्रकाशित कार्य का बेहतर मूल्यांकन कर सकें.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here