Indian origin lady gives birth while bathing, throws newborn baby from window | बाथरूम में बच्चे का जन्म और फिर खत्म हो गई ममता, जानिए न्यूयॉर्क की सनसनीखेज वारदात

न्यूयॉर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क (New York) में एक हैरतअंगेज और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां भारतीय मूल की एक 23 साल की महिला ने अपने नवजात बच्चे को बाथरूम की खिड़की ने फेंक दिया. पुलिस ने उसके ऊपर हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. 

न्यूयॉर्क के क्वींस की सबिता दूक्रम ने 10 अक्टूबर को नहाते समय बाथरूम में एक बेटे को जन्म दिया था. इसके बाद वो अचानक घबरा गई और उसने बाथरूम की खिड़की से उस नवजात को मकान के पीछे जा रहे संकरे रास्ते पर फेंक दिया. इस घटना से जुड़ी खबर तीन दिन बाद 13 अक्टूबर को द न्यूयॉर्क पोस्ट में प्रकाशिक हुई थी.

क्यों मर गई ममता?
घटनाक्रम को अंजाम देने के बाद सबिता ने बिना किसी को कुछ बताए वॉशरूम पूरी तरह साफ किया. नहाने के बाद सबिता ने थकान महसूस होने पर नींद की एक झपकी भी ली. आरोपी ने सफाई देते हुए कहा कि वो समझ ही नहीं पाई कि ऐसा क्यों और कैसे हो गया. लेकिन जो कुछ भी हुआ वो उसने अपनी घबराहट में कर दिया. उसने कहा कि उसका ध्यान बच्चे की ओर एक बार भी नहीं गया. उसने अपने कुछ कपड़े लॉन्ड्री में धुलने के लिए भेज दिए थे.

जाको राखे साइंया…
सबिता ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने बच्चे की नाल को एक कैंची से काटा था. वहीं दूसरी ओर चंद मिनट के नवजात को सड़क पर देख लोगों का दिल दहल गया, गंभीर हालत में उस नवजात को बच्चों के अस्पताल ले जाया गया. बच्चे के रोने की आवाज सबिता के पड़ोसियों ने सुनी जिन्होंने फौरन पुलिस को जानकारी दी. 

रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के शरीर में काफी चोट थी. इसके बाद उसे अस्पताल में लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया है. जहां अभी भी उसकी सांसे चल रही है.

मां पर गंभीर आरोप 
कलियुगी मां पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. वहीं शहर के न्यायिक अधिकारी मेलिसा केली ने अपनी कोर्ट में सबिता की जमानत के लिए करीब पचास हजार अमेरिकी डॉलर के अर्थदंड पर बहस सुनी और इस दौरान आरोपी मां से पूछताछ का एक लंबा दौर चला था.

(इनपुट पीटीआई से)

LIVE TV
 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here