
देश में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 74,94,551 हो गयी है.
Coronavirus Updates: देश में एक दिन में कोविड-19 के 61,871 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 74,94,551 हो गयी. वहीं, अब तक 65,97,209 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जिसके साथ ठीक होने वाले लोगों की दर बढ़कर 88.03 फीसदी हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के भीतर 1,033 संक्रमित व्यक्तियों की मौत के बाद देश में मृतकों की कुल संख्या 1,14,031 हो गयी. आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 7,83,311 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 10.45 फीसदी है. देश में कोविड-19 मरीजों की मृत्यु दर 1.52 फीसदी है.
Coronavirus Updates in Hindi:
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 29 और लोगों की मौत हो गई तथा 2,503 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई.
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1,030 नए मामले, 20 और लोगों की मौत
मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,030 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,60,188 तक पहुंच गयी.
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 1894 नए मामले, 39 की मौत
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 1894 नए मरीजों की पुष्टि हुई तथा 39 और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया. इसके बाद रविवार को कुल मामले 1,60,396 पहुंच गए और मृतक संख्या 1478 हो गई.
कोरोना वायरस: झारखंड में सात और लोगों की मौत, संक्रमण के 385 नए मामले
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और लोगों की मौत हो गयी और इसके साथ ही राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 839 तक पहुंच गयी है.
Source link

