ठंड के मौसम में नहाने का तरीका

रवीना ने इस वीडियो में बताया कि ठंड के मौसम में नहाते समय साबुन का इस्तेमाल हल्का करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘सुनिश्चित करें कि आप नहाने के लिए जिस साबुन का इस्तेमाल करते हैं वह एक सौम्य और जैविक हो, जो आपकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाए।’
इस प्रकार तौलिए से पोंछे शरीर

रवीना ने आपकी त्वचा पर तौलिए के उपयोग करने का सही तरीका भी सुझाया। रवीना कहती हैं, ‘नहाने के बाद, अपने आप को तौलिए से सुखा लें, लेकिन कभी भी इसे अपनी त्वचा पर न रगड़ें।’
न भूलें स्किन को मॉइस्चराइज करना

त्वचा को मॉइस्चराइज करना भी स्किन केयर रूटीन का सबसे अहम हिस्सा है। रवीना ने फैंस को सुझाव दिया कि कच्चे शुद्ध दूध का उपयोग कर के आप ड्रायनेस से छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए कच्चे दूध में मुलायम मलमल का कपड़ा डुबोएं और फिर अपनी त्वचा पर दबाते हुए लगाएं। फिर इसे 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
रवीना टंडन इससे पहले भी कई प्रकार के वीडियो शेयर कर चुकी हैं जिसमें वह आम इंसान की आम समस्याओं पर फोकस करते हुए नुस्खे शेयर करती हैं। पिछली बार उन्होंने झड़ते हुए बालों के लिए आंवले का हेयर मास्क बनाना सिखाया था।
इस मास्क को बनाने के लिए एक कप दूध में लगभग 6 आंवले उबालें। जब यह नरम हो जाए तब इसे मसल लें। उसके बाद इसे अपने बालों की जड़ों पर अच्छी तरह से लगाएं। 15 मिनट के बाद सिर को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद बालों में शैंपू न करें क्योंकि इसे लगाने से सिर की गंदगी अपने आप साफ हो जाएगी।


