US President Election 2020 Melania Trump makes first public appearance since COVID 19 Infection

वाशिंगटन: कोरोना वायरस (Covid 19) से संक्रमित होने के बाद से लगातार मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) जल्द ही कोरोना वायरस संक्रमण को मात देकर चुनाव प्रचार में जुट गए लेकिन मेलानिया सार्वजनिक तौर पर उनके साथ नहीं दिखाई दीं. अब लंबे समय बाद मेलानिया पति डोनाल्ट ट्रंप के साथ सार्वजनिक तौर सबके सामने आई हैं.

यह भी पढ़ें: चीन की शामत: भारत-अमेरिका टू प्लस टू बैठक में LAC पर होगी चर्चा, BECA पर अहम निर्णय

प्रेसिडेंशियल डिबेट में पहुंची मेलानिया
नैशविल में चल रही अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव 2020 (US President Election 2020) के आखिरी दौर की प्रेसिडेंशियल डिबेट (US Presidential debate 2020) में मेलानिया ट्रंप पहुंची हैं. मेलानिया ट्रंप वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मंच पर भी आईं. इस दौरान मेलानिया मास्क लगाए हुए थीं.

ट्रंप के साथ हुई थीं संक्रमित
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ ही मेलानिया भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं. बीते कई दिनों से वह व्हाइट हाउस (White House) में ही थीं. लगातार दावा किया जा रहा था कि मेलानिया की सेहत ठीक है लेकिन वह बाहर नहीं निकल रही थीं. आज की डिबेट में डोनाल्ड ट्रंप के बच्चे इवांका, टिफनी और एरिक के साथ वह भी पहुंचीं. इस बार ट्रंप के परिवार के सभी सदस्य नैशविल के बेलमोंट विश्वविद्यालय में फेस मास्क पहने हुए दिखाई दिए हालांकि बाद में सबने अपने मास्क उतार दिए.

जो बाइडेन की पत्नी भी पहुंची
इस दौरान जो बाइडेन (Joe Biden) की पत्नी जिल बाइडेन (Jill Biden) भी उपस्थित रहीं. वह भी अपने पति का समर्थन करने के लिए पहुंचीं थीं. जिल भी पिछली बार की तरह फेस मास्क पहने हुए थीं.

LIVE TV
 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here